इंदौर एयरपोर्ट से अब 25 शहरों के लिए सीधी उड़ान, देखें पूरा शेड्यूल

Anjali Dwivedi | Apr 23, 2026, 17:02 IST
Indore Airport Direct Flights
इंदौर एयरपोर्ट से दो मई से जलगांव और दिल्ली के लिए नई फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। इसके साथ ही अब इंदौर कुल 25 रूट्स से सीधे जुड़ जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर और भी आसान होगा।

इंदौर के हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अब फ्लाइट्स के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। एलायंस एयर (Alliance Air Flight) दो नई उड़ानें शुरू कर रही है, जिससे अब इंदौर सीधे देश के 25 बड़े शहरों से जुड़ जाएगा। यह कारोबारियों के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही उन लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी जो अक्सर दिल्ली और मुंबई आते-जाते रहते हैं।



दो मई से शुरू होगा जलगांव का सफर

इंदौर से महाराष्ट्र के जलगांव के लिए सीधी उड़ान का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आगामी दो मई से एलायंस एयर इस रूट पर अपनी सेवा शुरू कर रही है। खास बात यह है कि यह फ्लाइट केवल इंदौर और जलगांव को ही नहीं जोड़ेगी, बल्कि इसे दिल्ली के साथ भी कनेक्ट किया गया है। यह फ्लाइट दिल्ली से इंदौर आएगी, फिर इंदौर से जलगांव जाएगी। वहां से वापस इंदौर होकर दिल्ली लौट जाएगी।



फ्लाइट का पूरा शेड्यूल और समय

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन ने शेड्यूल जारी कर दी है। यह उड़ानें सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी।



रूट (Route)प्रस्थान (Departure)आगमन (Arrival)
दिल्ली से इंदौरशाम 4:50 बजेशाम 6:50 बजे
इंदौर से जलगांवरात 9:15 बजेशाम 7:55 बजे (अगले दिन)
जलगांव से इंदौररात 8:00 बजेरात 9:00 बजे
इंदौर से दिल्लीरात 9:25 बजेरात 11:30 बजे

वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट से कुल 23 रूट्स पर सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। इन दो नई सेवाओं के जुड़ने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 25 हो जाएगा। इंदौर से पहले ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, और चेन्नई जैसे महानगरों के लिए सीधी एयर कनेक्टिविटी मौजूद है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शारजाह के लिए भी फ्लाइट है, जो फिलहाल अस्थायी रूप से रुकी हुई है।



एयरपोर्ट पर यात्रियों का बढ़ता दबाव

इंदौर एयरपोर्ट पर वर्तमान में रोजाना लगभग 83 फ्लाइट्स का आवागमन होता है। आंकड़ों की बात करें तो हर दिन 10 हजार 500 से अधिक यात्री इस एयरपोर्ट से सफर कर रहे हैं। समर शेड्यूल लागू होने के बाद मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट पहले ही जोड़ी जा चुकी है, और अब जलगांव-दिल्ली रूट से यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।



नए टर्मिनल-1 का इंतजार

विस्तार की योजनाओं के बीच इंदौर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-1 का उद्घाटन तो हो चुका है, लेकिन तकनीकी कारणों से संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। सुरक्षा मंजूरी और CISF स्टाफ की उपलब्धता न होने के कारण यह देरी हो रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन को पूरी उम्मीद है कि मई 2026 तक नया टर्मिनल पूरी तरह से क्रियाशील हो जाएगा, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और अधिक स्पेस मिल सकेगा।



ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर में 4 साल के मासूम को पुलिस ने नहीं ढूंढा, IAS के ड्राइवर ने रात 1 बजे पहुंचाया था थाने



लॉरेंस गैंग का बदमाश राजपाल रिमांड पर, इंदौर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी, बिजनेसमैन लिस्ट में



पारिवारिक विवाद में उलझा इंदौर का सिंघानिया परिवार, बहू ने लगाए गंभीर आरोप, पति नितेश सिंघानिया गिरफ्तार



इंदौर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में जमकर प्लेसमेंट, अधिकतम पैकेज 72 लाख, औसत 5.3 लाख मिला



Tags:
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • फ्लाइट
  • एलायंस एयर
  • Alliance Air Flight
  • देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट