इंदौर में अधिकारियों की दादागीरी, VVIP पास नहीं बने तो एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर, कर्मचारी को उठाया

Sanjay Gupta | Jul 05, 2026, 15:11 IST
इंदौर में अधिकारियों की दादागीरी
इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की अलग की दादागीरी देखने को मिली। वीवीआईपी पास नहीं बनने पर टर्मिनल मैनेजर और कर्मचारी को ही पुलिस से उठवा लिया गया।

इंदौर में वीवीआईपी पास न बनना प्रशासनिक अधिकारियों को अखर गया। हाल ही में नियमों में हुए बदलाव के कारण ये पास नहीं बन पाए थे। लेकिन इसके बदले में देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के कर्मचारियों पर ही कार्रवाई कर दी गई। उन्हें उठाकर थाने ले जाया गया और फिर उच्च स्तर से हस्तक्षेप के बाद ही छोड़ा गया। यह विवाद एयरपोर्ट प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच हुआ।



इसलिए पुलिस ने उठाया

जानकारी के मुताबिक सीएम मोहन यादव के संभावित इंदौर दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे थे। हालांकि बाद में सीएम का दौरा निरस्त हो गया था। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद टर्मिनल मैनेजर मेघराम मीणा को वीआईपी एंट्री के लिए टर्मिनल एंट्री पास जारी करने को कहा गया।



इस पर मीणा ने अधिकारियों को बताया कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफ इंडिया (BCAS) ने पास जारी करने की प्रक्रिया बदल दी है। जिससे वे अब इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। इसका अधिकार अब मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह कौरव तथा सीनियर टर्मिनल मैनेजर सेठीलाल के पास है।



इसी बात पर अधिकारियों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने टर्मिनल मैनेजर और 'मे आई हेल्प यू' काउंटर के एक कर्मचारी को एयरपोर्ट थाने ले जाने के निर्देश दे दिए। पुलिस ने इन दोनों कर्मचारियों को करीब दो घंटे तक थाने में बैठाकर रखा।



नाराज हुए एयरपोर्ट अधिकारी

वहीं इस संबंध में एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि हमारे द्वारा केवल BCASI के नियमों की जानकारी दी गई और पालन के लिए कहा गया था। इसमें ढील देना हमारे अधिकार में नहीं है। प्रशासन और पुलिस को भी इसमें सहयोग करना चाहिए ना कि दादागीरी।



ये खबरें भी पढ़ें...



कांग्रेस का फोकस Gen-Z, इंदौर में उठाए भर्ती घोटाले, भोपाल तक साइकिल रैली



पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था गाड़ी, एमपी पुलिस ने पकड़ा घूमने का शौकीन चोर



इंदौर में धराया संडे को चोरी करने वाला चोर, बुलेट चुराने राजस्थान से आता था



BJP युवा मोर्चा इंदौर नगराध्यक्ष की दौड़ में करोड़पति दावेदार, नजरें ब्राह्मण लॉबी पर





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट
  • एयरपोर्ट
  • BCAS
  • ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी