इंदौर अनंत चतुर्दशी की झांकियों की 102 साल पुरानी परंपरा जारी, हुकमचंद मिल की झांकी को पहला पुरस्कार

Sanjay Gupta | Sept 07, 2025, 10:34 IST
indore-anant-chaturdashi-tradition-102-years
इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर 102 साल पुरानी परंपरा जारी रही। इस साल हुकमचंद मिल की झांकी को पहला पुरस्कार मिला, जबकि 3500 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के तहत झांकी का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों की 102 साल पुरानी परंपरा शनिवार रात भी जारी रही। रतजगा हुआ और नयनिभराम झांकियां निकलीं। इन्हें देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा। करीब 12 घंटे में झांकियों ने 6 किलोमीटर का झांकी मार्ग का सफर पूरा किया। चल समारोह मार्ग पर डेढ़ से 2 लाख लोग जुटे थे। पुलिस और प्रशासन ने मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की थी और ड्रोन से निगरानी हो रही थी।



7071a086-f2c


हुकमचंद मिल की झांकी को पहला पुरस्कार

इस तरह झांकी और अखाड़ों को पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार - हुकमचंद मिल (नरकासुर का वध)


द्वितीय पुरस्कार - राजकुमार मिल (लंका दहन) और मालवा मिल (भगत के वश में है भगवान)


तृतीय पुरस्कार - कल्याण मिल (सेना का शौर्य)


विशेष पुरस्कार - स्वदेशी मिल (महाशिवरात्रि पर शिव पूजा) और होप टेक्सटाइल मिल (गंगा का पृथ्वी पर अवतरण)



अखाड़ों में पुरस्कार- लाठी वर्ग

प्रथम - छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला


द्वितीय - महावीर व्यायामशाला इतवारिया बाजार


तृतीय - रविदास व्यायामशाला


विशेष - गाजीगुरू व्यायामशाला तथा अहिरवार चैतन्य व्यायामशाला



f0824eed-e34


दो हाथ के पटे वर्ग

प्रथम - चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला


द्वितीय - बिंदागुरू व्यायामशाला


तृतीय - बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला, नादिया नगर


विशेष - देवीदिन गुरू व्यायामशाला तथा हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला



महिला वर्ग में पुरस्कार

प्रथम - श्री रामनाथ गुरू शस्त्रकला व्यायामशाला


द्वितीय - श्री पंचमुखी गुरू अखाड़ा



92572afd-a70


बालक वर्ग में पुरस्कार

प्रथम - कार्तिक राजपूत (लोधीपंच व्यायामशाला)


द्वितीय - आदित्य यादव (गुरू मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला)


तृतीय - दिव्यांश बेलिया (महाबलेश्वर व्यायामशाला)


विशेष - विनय भारती (प्रमोद हार्डिया व्यायामशाला) तथा हितेश सौलंकी (बृजलाल उस्ताद व्यायामशाला)



बालिका वर्ग में पुरस्कार

प्रथम - परिधि धीमान (धानुक समाज बृजलाल गुरू व्यायामशाला)


द्वितीय - जिया यादव (वीर बलवंत गुरू व्यायामशाला डमरू उस्ताद)


तृतीय - भूमिका यादव (मार्तण्ड राव उस्ताद व्यायामशाला)


विशेष - कनक वर्मा (दास हनुमान व्यायामशाला) तथा लक्ष्मी वैध (छोटू गुरू व्यायामशाला)



3500 पुलिस बल ने संभाली व्यवस्था

पूरी झांकी मार्ग पर सुरक्षा के लिए 3500 से ज्यादा जवान तैनात रहे। कलेक्टर आशीष सिंह और एडिशनल डीसीपी अमित सिंह ने ड्रोन से निगरानी की। शनिवार शाम चिकमंगलूर चौराहे पर भगवान गणेश के पूजन के साथ से शुरू हुआ झांकियों का कारवां सुबह भंडारी ब्रिज तक पहुंचा। चल समारोह के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में भजन और देशभक्ति गीत गाए। इस दौरान लोगों ने झांकी पर पुष्प वर्षा की। अखाड़ों की ओर से छोटे-छोटे बच्चों और युवतियों ने करतब दिखाए। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा।



f7a78625-e01


6 मिलों की 16 झांकियां थीं

अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में इस बार 6 मिलों की 16 झांकियां और 4 संस्थाओं की 12 अन्य झांकियां भी शामिल रहीं। समारोह में खजराना गणेश की झांकी सबसे आगे चली। 32 अखाड़ों के समूह ने करतब दिखाए।



f6265d9b-7da


इस तरह 102 साल पहले हुई थी शुरुआत

झांकियों के चल समारोह की शुरुआत करीब 102 साल पहले मिल मजदूर मोरू भैया पुराणिक और मैनेजर श्रीपंत वैद्य ने की थी। इंदौर में पहली स्टेट कॉटन मिल की स्थापना 1866 में हुई। 1913 से 1915 के बीच हुकमचंद मिल अस्तित्व में आई।



साल 1924-25 में पहली बार हुकमचंद मिल में मोरेश्वर पुराणिक उर्फ मोरू भैया ने गणेशोत्सव की शुरुआत की। मजदूरों से चंदा जुटाया और 10 दिन तक रोजाना 20 से 25 मजदूर आकर सिर्फ आरती-पूजा करते। साल 1925-26 में मिल के मैनेजर श्री पंत वैद्य ने इस उत्सव में भजन-कीर्तन को भी जोड़ा। यहीं से अनंत चतुर्दशी पर झांकी जुलूस की शुरुआत हो गई। प्रतिमा को एक बग्घी पर निकालने का फैसला किया गया, जिसे बैलगाड़ी की तरह निकाला।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



इंदौर अनंत चतुर्दशी | अनंत चतुर्दशी चल समारोह | इंदौर झांकी जुलूस | झांकी पुरस्कार इंदौर MP News | इंदौर न्यूज



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर अनंत चतुर्दशी
  • अनंत चतुर्दशी
  • अनंत चतुर्दशी चल समारोह
  • झांकी पुरस्कार इंदौर
  • इंदौर झांकी जुलूस