14 साल की अंजलि इसलिए कूदी थी छत से, रो ब्लॉक गेम में मिलते थे छत से कूदने के टॉस्क, घंटों खेलती थी गेम

Sanjay Gupta | Jun 25, 2024, 11:50 IST
Indore Anjali suicide
अंजलि, मां के मोबाइल से अपने दोस्तों से बात करती थी। जब दोस्तों के साथ चैट देखी तो इसमें पता चला कि उसने दोस्तों को छत की ऊंचाई के फोटो भी भेजे थे।

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में डीबी सिटी मल्टी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली 7वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की अंजलि की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। भाई आदित्य ने पुलिस को बताया कि अंजलि अपने आईपैड़ पर घंटो रो-ब्लॉक नाम का गेम खेलती थी। इसके लिए वह घंटों कमरे में अकेले रहती थी। इसके लिए कई बार उसे टोका गया था, लेकिन फिर भी उसका गेम नहीं छूटा।



गेम में बना लिए थे 45 दोस्त


पुलिस भी अभी गेम को ही अभी घटना के लिए जिम्मेदार नहीं मान रही है, लेकिन जांच में इस गेम को लेकर कई बातें सामने आई है। इस गेम में अंजलि ने 45 दोस्त बना लिए थे। आईपैड में पासवर्ड लॉक है, जिस कंपनी के पास भेजकर पुलिस खुलवा रही है।



रो-ब्लॉक गेम


दोस्तों को भेजती थी छत की ऊंचाई की फोटो


अंजलि, मां के मोबाइल से अपने दोस्तों से बात करती थी। जब दोस्तों के साथ चैट देखी तो इसमें पता चला कि उसने दोस्तों को छत की ऊंचाई के फोटो भी भेजे थे। पुलिस ने इस बारे में मनोचिकित्सकों से बात की तो उन्होंने कहा कि इससे लग रहा है कि वह अपने मन में किसी टॉस्क को पूरा करना चाहती है।



गेम में है छत से कूदने के टॉस्क


वहीं इस रो ब्लाक गेम को लेकर ये भी सामने आया है कि इसमें छत से कूदने के टॉस्क है। इसमें खेलने वाले अपने अनुभव शेयर करते हैं और कई दोस्त बनाए जा सकते हैं। यह गेम वर्चुअल दुनिया में ले जाता है।



sanjay gupta


thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • अंजलि
  • गेम बनी अंजलि की दुश्मन
  • रो-ब्लॉक गेम
  • अंजलि खुदखुशी केस