इंदौर में गरीबों के लिए लगेगा आवास मेला, 300 करोड़ के प्लॉट बिकेंगे

Sanjay Gupta | Dec 11, 2024, 09:59 IST
thesootr
इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा सीएम डॉ. मोहन यादव के एक साल के कार्यकाल में जनकल्याण पर्व के तहत बड़ी पहल की गई है। यहां ग्रामीण क्षेत्र की 180 से ज्यादा निजी कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग को प्लॉट दिलाने पर काम हो रहा है।

मप्र में पहली बार गरीबों के हित में आवास मेला लगने जा रहा है। इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा सीएम डॉ. मोहन यादव के एक साल के कार्यकाल में जनकल्याण पर्व के तहत बड़ी पहल की गई है। यहां ग्रामीण क्षेत्र की 180 से ज्यादा निजी कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग को प्लॉट दिलाने पर काम हो रहा है।



इसलिए लग रहा है यह आवास मेला

thesootr


300 करोड़ से ज्यादा के हैं प्लॉट

करीब 180 कॉलोनियों में 4 हजार 500 से ज्यादा प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। मोटे तौर पर जो इंदौर में जमीन के भाव चल रहे हैं, उस हिसाब से देखा जाए तो इनकी कुल कीमत 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की होगी। इस मुहिम से गरीब वर्ग के लिए अहम सपना पूरा होने की राह खुलेगी। अपर कलेक्टर बैनल ने बताया कि इन कॉलोनी की लोकेशन व अन्य जानकारी मौके पर ही मिलेगी। प्रशासन द्वारा यह मेला लगाया जा रहा है। इससे यह भी एक राहत रहेगी कि यह कॉलोनियां पूरी तरह से वैध है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर न्यूज हिंदी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आवास मेला