इंदौर में हेलमेट मुहिम में BJP नेता नहीं भर पाए 300 रुपए का चालान, भीड़ लेकर पहुंच गए

Sanjay Gupta | Feb 03, 2026, 15:46 IST
indore bjp leader pankaj chaube helmet controversy
इंदौर में हेलमेट की चेकिंग को लेकर पुलिस ने कड़ी सख्ती बरती हुई है। पुलिस बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को तुरंत रोक लेती है।अब तक लाखों रुपए की चालानी वसूली भी हो चुकी है। हालांकि, इंदौर के एक बीजेपी नेता के सामने यह सख्ती खत्म हो गई।

बीजेपी नेता ने दिखाया रौब

इंदौर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष पंकज चौबे स्कूटी से बिना हेलमेट के पकड़े गए। यह खबर सुनते ही पूर्व पार्षद चंदू शिंदे 10-12 लोगों के साथ चौराहे पर पहुंच गए।



उनका बस यही कहना था कि मंडल अध्यक्ष पर चालानी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और बिना 300 रुपए भरे पंकज चौबे की गाड़ी छोड़ दी जाए। इसके बाद उन्होंने यहां-वहां अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। बता दें कि घटना 2 फरवरी की है।



fc8f475c-8c9


लाइन अटैच हुए एसीपी पहुंच गए

विवाद हुआ तो फिर हाल ही में लाइन अटैच हुए एसीपी ट्रैफिक हिंदू सिंह मुवेल मौके पर पहुंचे। एसीपी ने जवान को स्कूटी की चाबी देने के आदेश दिए।



इसके बाद मंडल अध्यक्ष चुपचाप वहां से निकल गए। इस मामले में एसीपी का कहना है कि मुझे याद नहीं है कि वह कौन थे, नियमों के तहत पेंडिंग चालान की कार्रवाई की गई है।



सही ड्यूटी नहीं लगाने पर हुए थे लाइन अटैच

हाल ही में एसीपी हिंदू सिंह पर सीपी संतोष सिंह नाराज हो गए थे। इसका कारण ये था कि उन्होंने सही व्यक्ति को सही जगह ड्यूटी पर नहीं लगाया था। सीपी ने साफ कहा था कि ड्यूटी पर सही व्यक्ति लगाना और यह देखना कि वह सही से ड्यूटी कर रहा है या नहीं, यह उच्च अधिकारियों का काम है।





ये खबरें भी पढ़िए...



इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों पर एक साथ चालानी कार्रवाई, लोग गुस्से में दिखे, 600 चालान बने



इंदौर न्यूज: कमिश्नर के सामने कार ने टूव्हीलर को मारी टक्कर, एएसआई खड़े देखते रहे, सस्पेंड



चालान काटने पर मचा बवाल, आरक्षक का फोड़ा सिर, थाने में 3 घंटे हंगामा



बीजेपी नेताओं के बीच दरार, देवरी नगर पालिका में राइट टू रिकॉल चुनाव





Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • पुलिस कमिश्नर
  • लाइन अटैच
  • पूर्व पार्षद
  • एसीपी
  • कृषि कॉलेज
  • बीजेपी मंडल अध्यक्ष