इंदौर BJP प्रशिक्षण शाला के बाद नेताओं का डिस्को डांस, विधायक गोलू शुक्ला ने नोट न्यौछावर किए
News In Short
- 15 और 16 मार्च को बीजेपी ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया था।
- समापन के बाद डिस्को थीम वाले फिल्मी गानों पर डांस हुआ था।
- एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा भी जमकर नाचके हुए दिखे थे।
- विधायक गोलू शुक्ला ने जेब से रुपए निकालकर नेताओं पर न्यौछावर किए थे।
- नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इस डांस को सांस्कृतिक आयोजन बताया है।
News In detail
INDORE. इंदौर में हाल ही में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर (बीजेपी प्रशिक्षण शिविर) 15 व 16 मार्च को हुआ। आयोजन समाप्ति के बाद कार्यक्रम स्थल पर बीजेपी नेताओं, पदाधिकारियों ने जमकर डांस किया। यह डांस फिल्मी गाने पर हुए थे। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जो खुद इसमें शामिल हुए एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा उर्फ मामा ने डाला है।
एकदम उठे और चलने लगे फिल्मी गाने, डांस
आयोजन समाप्त होने के बाद मंच से फिल्मी गाने खासकर डिस्को थीम के गाने बजने शुरू हुए थे। इसके बाद डांस की शुरुआत डांस के शौकीन मनीष मामा ने की थी। इस पर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला व अन्य नेताओं ने जमकर तालियां बजाई। इसके बाद एक-एक कर सभी डांस करने लगे थे।
विधायक शुक्ला ने रुपए न्यौछावार किए
यह आयोजन बीजेपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत इंदौर के मिष्टी गार्डन में हुआ था। आयोजन बहुत अच्छे तरीके से और पूरी तरह से अनुशासन में हुआ, लेकिन जैसे ही यह खत्म हुआ, उसके बाद धुआंधार डांस हुआ।
इसमें डांस देखने के बाद पहले तालियां बजा रहे विधायक शुक्ला उठे और जेब से रुपए निकालकर वहां मनीष मामा व अन्य पर न्यौछावार किए। उल्लेखनीय है कि गोलू शुक्ला अमीर विधायकों में शामिल हैं। इनकी घोषित संपत्ति 60 करोड़ से ज्यादा की है।
नगराध्यक्ष बोले सांस्कृतिक आयोजन था
वहीं इस वीडियो के बाद नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा का कहना है कि यह एक सांस्कृतिक आयोजन था। इसमें सभी कार्यकर्ता, नेता शामिल थे।
जनता के आंसू सूखे नहीं ठुमके शुरू हो गए: कांग्रेस
उधर बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के नेताओं के डांस वीडियो पर कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि अभी भागीरथपुरा कांड में 35 की जान गई है। बृजेश्वरी की घटना में 8 की मौत हुुई है।
इधर... बीजेपी के नेता फिल्मी गानों पर डांस कर रहे हैं और उसे “सांस्कृतिक कार्यक्रम” का नाम दिया जा रहा है। क्या यही है भाजपा का प्रशिक्षण?जब शहर शोक में डूबा हो, तब जनप्रतिनिधियों का यह व्यवहार साफ दिखाता है कि भाजपा संगठन और उसके नेता जनता के दर्द से कितने दूर हो चुके हैं। संवेदनाएं अब भाषणों तक सीमित हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बसों ने दो माह में 5 की जान ली, पुलिस, आरटीओ चुप
मध्यप्रदेश न्यूज: फोटो नहीं, फ्री स्पीच नहीं: MP भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान में सख्त अनुशासन का मॉडल लागू
इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के नाम से हट गया सनातनी, DAVV में हुआ यह कांड
इंदौर न्यूज: नगर निगम में खुली रिश्वत, MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से करवाया स्टिंग ऑपरेशन