नगराध्यक्ष रायशुमारी में विधानसभा 1, 2 से आकाश नहीं सुमित का नाम

Sanjay Gupta | Dec 26, 2024, 12:35 IST
indore news
इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष के लिए 25 दिसंबर बुधवार को हुई रायशुमारी में चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। द सूत्र को मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा एक और दो से पूर्व विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय का नाम नहीं दिया गया है।

इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष के लिए 25 दिसंबर बुधवार को हुई रायशुमारी में चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। द सूत्र को मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा एक और दो से पूर्व विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय का नाम नहीं दिया गया है। निश्चित तौर पर यह किसी रणनीति के तहत ही नाम नहीं गया है।



आकाश नहीं तो फिर किसका नाम दिया गया?

रायशुमारी में और किसका नाम गया?

विधानसभा एक से सुमित मिश्रा पहले नंबर पर और इसके बाद दीपक टीनू जैन और फिर मनोज मिश्रा का नाम है। इसी तरह विधानसभा दो से सुमित के बाद सुधीर कोले और रोहित चौधरी का नाम है। विधानसभा तीन से सुमित के साथ ही दिनेश वर्मा का नाम जाने की खबर है। विधानसभा चार से गौरव रणदिवे, एकलव्य सिंह गौड़ व अन्य नाम गए हैं। वहीं विधानसभा पांच से पहले सभी को मुकेश राजावात का नाम रखने के लिए कहा गया, बाद में फ्री फॉर ऑल हो गया, अधिकांश ने राजावत का नाम दिया है। इसके साथ ही गौरव रणदिवे, नानूराम कुमावत जैसे नाम है। उधर राऊ में फ्री फॉर ऑल था और कोई विशेष नाम विधायक की ओर से नहीं गया। लेकिन यहां से गौरव रणदिवे पसंद बनकर उभरे हैं। रायशुमारी में बबलू शर्मा का नाम भी गया है।



मोहन सरकार बनाएगी भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, टेंडर जारी



वरिष्ठ नेताओं ने दिया गौरव का नाम

हालांकि, सबसे अहम बात यह है कि वरिष्ठ नेताओं में से अधिकांश ने वर्तमान गौरव रणदिवे का ही नाम आगे बढ़ाया है। वरिष्ठ नेताओं में ताई सुमित्रा महाजन, कृष्णमुरारी मोघे, बाबू रघुवंशी, सत्यनारायण सत्तन व अन्य लिस्ट में थे। इसमें अधिकांश ने गौरव रणदिवे का काम देखते हुए एक बार फिर उनके ही नाम को आगे बढ़ाया है।



Culture Activity: इंदौर में नारी सशक्तिकरण, बहनों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड



रायशुमारी औपचारिकता, तय भोपाल से होगा

बता दें कि यह भी तय है कि रायशुमारी केवल नेताओं का मन टटोलने के लिए औपचारिकता मात्र है। इसमें तय भोपाल से ही होगा। यह देखने वाली बात होगी कि भोपाल से आखिर चलती किसकी है। क्योंकि सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं, ऐसे में वह सत्ता के साथ संगठन में भी पकड़ चाहेंगे। उधर कुछ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के जरिए भी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के कोर ग्रुप के हिसाब से इंदौर में नगराध्यक्ष का नाम घोषित होगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • MP
  • एमपी बीजेपी
  • इंदौर बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • आकाश विजयवर्गीय
  • गौरव रणदिवे
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष