अक्षय बम, संजय शुक्ला, विशाल पटेल अभी भी पदविहीन, 6 दिन पहले बीजेपी में आए यादव सीएम के साथ

Sanjay Gupta | Jul 16, 2026, 15:45 IST
इंदौर बीजेपी
कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और अक्षय बम जैसे नेता जो नहीं कर सके, वह 6 दिन पहले बीजेपी में आए राकेश यादव ने कर दिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ उनकी एक फोटो ने बीजेपी की स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल बीजेपी में आ गए। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अक्षय कांतिलाल बम ने ऐन वक्त पर बीजेपी जॉइन कर ली। स्वप्निल कोठारी और महू से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे रामचंद्र शुक्ला ने भी बीजेपी की डोर थाम ली। वहीं, इसके बाद भी इन्हें बीजेपी ने पद नहीं दिया।



सीएम के साथ फोटो ने मचा दी हलचल

f1917453-a97


कांग्रेस से बीजेपी में 9 जुलाई को शामिल हुए राकेश यादव को पार्टी ने हाथों-हाथ लिया। इसी दौरान सीएम मोहन यादव के 15 जुलाई को इंदौर दौरे में उनकी एक फोटो चर्चा का विषय बन गई। यह दृश्य इंदौर एयरपोर्ट का था। इसमें सीएम जब मीडिया से बात कर रहे थे तो बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए यादव उनके बगल में थे। वहीं सांसद शंकर लालवानी पीछे थे। महापौर व अन्य नेता भी दूर थे।



पुराने नेता भी मन मसोस रहे

बीजेपी ने हाल ही में प्रवक्ताओं की टीम बनाई थी। सालों की मेहनत के बाद पार्टी ने नेताओं को पद दिए हैं। वहीं, यादव ने जीतू पटवारी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तत्काल बीजेपी में आ गए। उन्हें हाथों-हाथ प्रदेश प्रवक्ता भी बना दिया गया।



इससे पुराने नेताओं के साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में सालों पहले आए नेता भी मन मसोस रहे हैं। उधर यादव जिस काम के लिए बीजेपी में आए थे, वह उन्होंने शुरू कर दिया है। साथ ही, हर रोज अब कांग्रेस के खिलाफ अपने स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमले कर रहे हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...



इंदौर में 500 करोड़ के शराब ठेके लेने वाले सूरज रजक पर धमकाने की FIR, रजक का आरोप- 10 लाख मांगे



मध्यप्रदेश में मास्टर प्लान: छोटे शहर आगे, भोपाल-इंदौर पीछे, सीहोर-रीवा प्लान को मिली रफ्तार



MP News: इंदौर में 1539 पुलिस अधिकारी पदोन्नत, सीएम ने वर्दी की रिबन काट किया सम्मानित



IIT इंदौर में नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • विधानसभा चुनाव
  • विधायक संजय शुक्ला
  • राकेश यादव