इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

Sanjay Gupta | Published:
इंदौर बीजेपी में एक फोटो से हलचल
One Photo Creates Buzz in Indore BJP, Malini Gaur and Gaurav Randive Meet Ramesh Mendola
इंदौर की राजनीति में इस समय फोटो और मेल-मुलाकातों के अलग मायने निकल रहे हैं। इसमें एक धड़े ने गुरुवार को भोपाल में रहकर खासी हलचल मचा दी। इसमें प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे के साथ ही विधायक मालिनी गौड़, उनके पुत्र एकलव्य गौड़, विधायक मनोज पटेल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और सावन सोनकर शामिल थे।

अब इस धड़े की एक फोटो शुक्रवार को विधायक रमेश मेंदोला के साथ सामने आई।



मनमुटाव के बीच आई ये तस्वीर

इंदौर विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला और इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ के बीच लंबे समय से अबोला रहा है। जीतू यादव (जाटव) और पार्षद कमलेश कालरा के बीच विवाद से मामला और बिगड़ गया था। लेकिन इस मनमुटाव के बीच अब शुक्रवार को एक फोटो सामने आई। इससे फिर हलचल मची।



क्या है फोटो में?

यह फोटो विधायक रमेश मेंदोला को गुलदस्ता देते हुए प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे और विधायक मालिनी गौड़ की है। तीनों इसमें प्रसन्न मुद्रा में हैं। पहले इस फोटो को लेकर यह बात सामने आई कि विधायक रमेश मेंदोला का जन्मदिन है और इसी मौके पर एक आयोजन रखा गया था। इसी में रणदिवे और गौड़ पहुंचे और बधाई दी।



यह है फोटो का राज

दरअसल, यह फोटो अमरदास हॉल, चोइथराम रोड की है। इसमें एक मंगल आयोजन में सभी नेता पहुंचे थे। इसी दौरान रणदिवे, गौड़ और मेंदोला भी थे। इस दौरान किसी ने रणदिवे और गौड़ से कहा कि आज विधायक मेंदोला का जन्मदिन भी है। यह जानकारी मिलने पर दोनों मेंदोला के पास गए और एक गुलदस्ता उन्हें भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बस इतनी ही इनके बीच चर्चा हुई।



इसके पहले सीएम, तोमर, चंद्रशेखर से मुलाकात

इसके पहले गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, मनोज पटेल, सुदर्शन गुप्ता, सावन सोनकर और एकलव्य गौड़, इन सभी ने गुरुवार को एक साथ भोपाल का दौरा किया। दिवाली मुलाकात के तहत सौजन्य भेंट की गई। पहले ये विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे और फिर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी से मिले। आखिर में सीएम डॉ. मोहन यादव से भी सौजन्य भेंट हुई।



भोपाल में CM मोहन यादव से की सौजन्य भेंट

इधर सांसद ने भी रखा मिलन समारोह

वहीं, सांसद शंकर लालवानी ने भी शुक्रवार को दिवाली मिलन समारोह रखा। इसमें बीजेपी नेता, पदाधिकारी व समर्थक पहुंचे। पूर्व सांसद व स्पीकर सुमित्रा महाजन भी आयोजन में पहुंचीं। वहीं, विधायक गोलू शुक्ला भी दिवाली मिलन समारोह रख रहे हैं। इस तरह इंदौरी नेताओं में मेल-जोल का दौर चल रहा है।

Tags:
  • रमेश मेंदोला
  • मालिनी गौड़
  • गौरव रणदिवे
  • एकलव्य गौड़
  • Ramesh Mendola
  • इंदौर की राजनीति
  • Gaurav Randive
  • MP BJP Diwali meeting
  • कमलेश कालरा
  • जीतू यादव