यशवंत क्लब सदस्यता में इंदौर के बिल्डर, पत्रकार, अखबार मालिक और पूर्व विधायक के पुत्र लिस्ट में आगे
यशवंत क्लब (YC) में नई सदस्यता के लिए विवादों के बाद हाईप्रोफाइल आवेदकों की सूची सामने आ गई है। इसमें शहर के बिल्डर, पत्रकार,अखबार मालिक से लेकर पूर्व विधायक के पुत्र तक शामिल हैं। बीते सदस्यता अभियान में जिनके फार्म खारिज कर दिए गए थे, उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है। यह 25 लाख रुपए का शुल्क देंगे और 18 फीसदी जीएसटी, यानी करीब 29 लाख रुपए देकर यह सदस्यता ले सकेंगे।
लिस्ट में कुल 185 नाम , अभी 75 को बनाएंगे सदस्य
लिस्ट में कुल 185 लोगों के नाम है, इसमें से अभी 75 सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए बताया गया है कि यह 75 नाम ड्रा करके निकाले गए हैं लेकिन यह सभी मैनेजिंग कमेटी ने बंद कमरे में किया है। वहीं लिस्ट में नाम देखकर ही साफ दिख रहा है कि प्रभावशाली लोगों को महत्व दिया गया है, ताकि आगे जाकर किसी तरह की सदस्यता को लेकर रुकावट नहीं आए।
ये पहले 75 सदस्य
सदस्यता सूची पूर्व विधायक संजय शुक्ला के पुत्र सागर शुक्ला, व्यापंम घोटाले के आरोपी सुरेश भदौरिया के पुत्र मयंक भदौरिया, हरीश फतेहचंदानी, गुरूसिंघ सभा में आने के लिए कोशिशों में जुटे मोनू उर्फ हरप्रीत भाटिया, बिल्डर गोपाल गोयल, हितेंद्र मेहता और बिल्डर विपिन कंधारी है।
बाकी लिस्ट में ये नाम
इसके साथ ही लिस्ट में बिल्डर संजय दासौद, विवेक दम्मानी, अमित वाधवानी, नीलेश काबरा, अक्षत चेलावत, कबीर चुग, अजय आसुदानी, अमरिंदर सिंह घुम्मन, डॉ. अजय देसाई, हर्षित चुग, गौरव छाबड़ा व अन्य शामिल हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक