इंदौर के सबसे बड़े बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर राजेश गट्‌टानी पर FIR

Sanjay Gupta | Sept 06, 2024, 17:02 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर के बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर गट्‌टानी के खिलाफ दर्ज हुए केस में आरोप है कि गट्‌टानी इंटरप्राइजेस के मालिक राजेश गट्‌टानी ने अपने ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी...

INDORE. इंदौर और मप्र के सबसे बड़े बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर गट्‌टानी इंटरप्राइजेस के मालिक राजेश गट्‌टानी के खिलाफ FIR हो गई है। यह केस भंवरकुआं पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत दर्ज किया है।



इसलिए दर्ज हुआ है केस

thesootr


गट्‌टानी के खिलाफ दर्ज हुए केस में आरोप है कि गट्‌टानी इंटरप्राइजेस के मालिक राजेश गट्‌टानी ने अपने ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। इस संबंध में गट्‌टानी से पूछा भी गया लेकिन वह किसी कर्मचारी को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सके।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर में उद्योगपति रमेश बाहेती की पूर्व STI इंडस्ट्री को MPIDC से मिली जमीन पर दो बड़े उद्योगपतियों का 600 करोड़ का खेल



पुलिस आयुक्त के आदेश का किया उल्लंघन

thesootr


पुलिस आयुक्त द्वारा 23 जुलाई को 2024 को ही आदेश जारी करते हुए सभी नियोक्ताओं को अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी थाने में देना अनिवार्य किया गया था। लेकिन इसके बाद भी उनके द्वारा किसी तरह की जानकारी पुलिस थाने में नहीं दी गई, जो लोकसेवक द्वारा दिए गए आदेश की अवज्ञा में आता है और इसके तहत धारा 223 का केस बनता है। इसी के तहत गट्‌टानी पर यह केस दर्ज हुआ है।



गर्भकाल…



मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…



कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…



आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….



इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867





Tags:
  • एमपी न्यूज
  • FIR
  • राजेश गट्‌टानी
  • Rajesh Gattani
  • Building Material Supplier