इंदौर में कारोबारी ने खुद को मारी गोली, विदेश जाने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद

Aman Vaishnav | May 05, 2026, 09:24 IST
indore businessman sudhir patni suicide
इंदौर के पॉश इलाके में 62 साल के कारोबारी सुधीर पाटनी ने खुदकुशी कर ली। पत्नी से विदेश जाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया।

News In Short

  • इंदौर के व्यापारी सुधीर पाटनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
  • घटना लसूड़िया क्षेत्र की पॉश टाउनशिप शांति निकेतन में हुई है।
  • विदेश जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
  • हार्डवेयर कारोबारी ने सुबह 5 बजे अपनी ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और जांच शुरू कर दी है।

News In Detail

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बहुत ही दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक जाने-माने कारोबारी सुधीर पाटनी ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी।



यह घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की है, जहां बॉम्बे हॉस्पिटल के ठीक पीछे स्थित पॉश टाउनशिप शांति निकेतन में यह व्यापारी अपनी पत्नि के साथ रहते थे।



विवाद के बाद उठाया ये कदम

जानकारी के अनुसार कारोबारी सुधीर पाटनी ने सोमवार 04 मई को अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक उन्होंने पिस्टल से खुद को गोली मारी थी।



घर में सिर्फ वह और उनकी पत्नी ही रहते थे। सुधीर पाटनी हार्डवेयर का कारोबार करते थे और उन्होंने सुबह करीब 5 बजे ये खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया।



orig_thumbdn120281261v-v10288manual_1777938068-164494


विदेश जाने को लेकर हुआ था झगड़ा

जानकारी के अनुसार सुधीर पाटनी ने अपनी पत्नी को बच्चों के पास विदेश जाने से मना किया था। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस का कहना है कि चूंकि ये गोली से जुड़ा मामला है, इसलिए पहले एक्स-रे कराया जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।



एडिशनल डीसीपी क्या बोले?

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस का कहना है कि शुरुआत में यह मामला पति-पत्नी के विवाद का लग रहा है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद मृतक ने खुद को गोली मारी।



ये भी जानना जरूरी

यदि आपके मन में कभी भी आत्महत्या या स्वयं को नुकसान पहुंचाने जैसे विचार आएं, तो कृपया शांत रहें। तुरंत किसी भरोसेमंद मित्र या परिवार के सदस्य से बात करें।



याद रखें कि हर समस्या का समाधान बातचीत और समय से संभव है। आप भारत सरकार की हेल्पलाइन किरण 1800-599-0019 या अन्य सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। पेशेवर काउंसलर से बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।



ये खबरें भी पढ़िए...



जज सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, पत्नी और साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज



घर में साली के कंट्रोल से परेशान जज ने किया सुसाइड, कैसे दखलअंदाजी बनी जानलेवा



पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ FIR, किसान की आत्महत्या को लेकर मामला दर्ज



रतलाम से लापता युवक का उज्जैन में बंद कमरे में मिला शव, गुस्से में भीड़ ने फूंका आरोपी का घर



Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • सुसाइड
  • आत्महत्या
  • कारोबारी
  • गोली मारकर आत्महत्या