इंदौर के CARE CHL अस्पताल को बंद करने का नोटिस, निर्माण काम से मरीज थे परेशान
इंदौर के केयर सीएचएल अस्पताल को बंद करने का नोटिस हो गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मरीजों से मिली शिकायतों के बाद जांच कराई थी। इस जांच के बाद सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने अस्पताल प्रबंधन को लाइसेंस रद्द कर बंद करने का नोटिस दे दिया है। अब अस्पताल प्रबंधन को एक माह के भीतर इस नोटिस पर भोपाल स्तर पर अपील कर स्टे लेना होगा नहीं तो एक माह में अस्पताल पर ताले डाल जाएंगे।
जांच में यह मिली खामियां
अस्पताल में लगातार निर्माण काम चल रहा है, इसके चलते मरीज लगातार परेशान थे। इसकी शिकायत हुई। इस पर जांच कमेटी बनाकर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई।
जांच कमेटी में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, इंजीनियर और एक्सपर्ट शामिल थे। जांच में पाया गया कि निर्माण काम के चलते मरीजों को स्वास्थ्य पर खतरा था।इससे संक्रमण फैलने की आशंका थी, खासकर गंभीर मरीज और हार्ट मरीजों को लेकर यह खतरा अधिक था।
कलेक्टर बोले करेंगे विधिक कार्रवाई
कलेक्टर इंदौर शिवम वर्मा ने कहा कि लगातार शिकायतों के चलते मरीज परेशान हो रहे थे औऱ शिकायतें आ रही थी। इसकी जांच कराई गई। अभी नोटिस दिया है और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यूनिवर्सल हास्पिटल पर भी कार्रवाई
इसी तरह जिला प्रशासन ने स्कीम नंबर 54 स्थित यूनिवर्सल हास्पिटल एंड केयर सेंटर पर भी कार्रवाई की है। यहां पर अनियमितताओं की शिकायत हुई थी। जांच में आया कि यहां डॉ. अर्पित जैन व सचिन भटेले बिना रजिस्ट्रेशन के ही मरीजों का ईको कर रहे हैं।
कलेक्टर शिवम वर्मा को जांच रिपोर्ट मिली, इसके बाद कार्रवाई के आदेश हुए। सीएमएचओ (CMHO) ने टीम भेजकर यहां पर सोनोग्राफी मशीन को सील कर दिया है और दोनों डाक्टर को नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें...
NEET पेपर लीक पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- बच्चों की फीस माफ करें...
MP में बढ़ा शुगर और मोटापे का ग्राफ, हर 10 में से 4 बच्चे कुपोषित
मौत की वजह बनी दर्द से राहत देने वाली मशीन, इलेक्ट्रिक थेरेपी बेड में आग
MPPSC के फूड सेफ्टी ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट पर हाईकोर्ट केस