इंदौर में बच्चे के गले में फंसी जिंदा मछली, खेल-खेल में निगल गया था मासूम, फिर जो हुआ वो...
अक्सर हम सुनते हैं कि छोटे बच्चों ने खेलते-खेलते कोई सिक्का या कंचा निगल लिया हो, या कोई चीज अटका ली हो, लेकिन इस बार इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक साल के मासूम ने ऐसी चीज अटक ली जिससे उसकी सांसे थमने लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।
बच्चे के गले में फंसी मछ्ली
इंदौर में एक अजीबो-गरीब घटना घटी, जहां एक साल के बच्चे के मुंह में खेलते-खेलते छोटी सी मछली चली गई। मछली बच्चे के गले के पिछले हिस्से में फंस गई जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसकी हालत गंभीर हो गई।
बच्चे के परिजन उसे तुरंत इंदौर एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इमरजेंसी उपचार शुरू किया। ईएनटी विभाग की टीम ने ऑपरेशन करके लगभग 3 इंच लंबी मछली बाहर निकाली।
जिंदा मछली की हलचल से बच्चे को नुकसान
डॉक्टरों के मुताबिक सबसे बड़ी मुश्किल ये थी कि मछली जिंदा थी। उसकी गलफड़ों और पंखों की हलचल से बच्चे के गले और भोजन नली को नुकसान हो सकता था। ऐसे में ऑपरेशन करना बेहद जोखिम भरा था। एक छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती थी।
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
परिजनों का कहना है कि बच्चे की हालत देखकर वे बहुत घबराए हुए थे। उसे सांस लेने में मुश्किल हो रही थी, वो परेशान था और मुंह से खून भी आ रहा था।
छोटे बच्चों के लिए जरूरी सावधानियां
बच्चों के पास छोटी चीजें जैसे सिक्के या कंचे कभी न रखें। खेलते समय हमेशा किसी बड़े व्यक्ति की निगरानी होना बेहद जरूरी है। बच्चों को छोटे खिलौने देने से पहले उनकी उम्र का ध्यान रखें।
घर में एक्वेरियम या पालतू जीव हों तो विशेष सावधानी बरतें। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में बिना देरी किए अस्पताल जरूर पहुंचें।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश न्यूज: बोरवेल में फंसे तीन साल के भागीरथ की मौत, 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच पाया
एमपी न्यूज: कटनी में ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, ठंड से कांप रहा था लावारिस मासूम
अतीक अहमद मरा है गैंग नहीं, एमपी के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी, 10 लाख मांगे
इंदौर चूहा कांड से सीख नहीं ले रहे एमपी के अस्पताल, नवजातों की जान खतरे में डाल रहा सिस्टम!