इंदौर जिला प्रशासन ने कॉलोनी सेल में विकास मंजूरी भी की ऑनलाइन
इंदौर जिला प्रशासन ने बड़ी कागजी कार्रवाई को खत्म करते हुए अब कॉलोनी सेल में विकास मंजूरी की फाइल प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी है। अब आवेदकों को इसके लिए ऑनलाइन सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करना होगा। इसके पहले प्रशासन कॉलोनी लाइसेंस प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर चुकी है।
ऑनलाइन से आएगी काम में तेजी
कलेक्टर आशीष सिंह ने पद संभालने के बाद ही कॉलोनी सेल का पूरा ढर्रा बदल कर रख दिया। दागियों को बाहर किया और पारदर्शी व्यवस्था के लिए नया स्टाफ लगाकर काम शुरू कराया। इसके बाद लगातार व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए काम हो रहा है, जिससे बिचौलिए बाहर हो जाएं। कलोनी सेल का प्रभार संभाल रहे अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने बताया कि विकास मंजूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। अब इसके बाद अगले चरण में कार्य पूर्णता फाइल भी ऑनलाइन करने जा रहे हैं। यह भी 10 दिन में हो जाएगी। इस तरह मार्च माह में इसी वित्तीय साल में पूरी कॉलोनी सेल ऑनलाइन हो जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें... अवैध कॉलोनियों में बेचे 50 करोड़ के अवैध प्लॉट, इंदौर प्रशासन ने 11 पर फिर कराई FIR
इस तरह होगी प्रक्रिया
यह खबरें भी पढ़ें... इंदौर EOW को निगम के एआरओ के पास 7 फ्लैट, प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति, छापा जारी
कॉलोनी सेल से हुए कई दान के काम
कॉलोनी सेल में पारदर्शी प्रक्रिया होने और लेन-देन का मामले पर नियंत्रण होने से अब यहां से विकास मंजूरी, कार्यपूर्णता लेने वाले कॉलोनाइजर प्रशासन को रेडक्रास में भी मदद कर रहे हैं। इसके चलते ही चाचा नेहरू अस्पताल के कायाकल्प का करोड़ों का प्रोजेक्ट शुरू हो सका, कलेक्टर ने मुक्तिधाम की भी व्यवस्थाओं में सुधार कराया और कई अन्य प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर
MP News | शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन को पुलिस ने रोका, पब में पहंचे लोग और पढ़ी हनुमान चालीसा