इंदौर में जिला आपूर्ति अधिकारी बोले कमर्शियल सिलेंडर होल्ड कर दिए हैं, विकल्प पर जाने की सलाह

Sanjay Gupta | Mar 11, 2026, 24:07 IST
Photograph: (the sootr)
ईरान-इजरायल युद्द के बीच में गैस आपूर्ति पर संकट आ गया है। इंदौर में जिला आपूर्ति अधिकारी ने साफ कहा है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति होल्ड कर दी है।

Indore. इंदौर के जिला आपूर्ति अधिकारी एमएल मारू ने साफ कहा है कि तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर को होल्ड कर दिया है। यह केवल इंदौर, मध्यप्रदेश की बात नहीं बल्कि पूरे देश में यह व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था इसलिए हुई है ताकि आम उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की समस्या नहीं आए और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें। घरेलू गैस को लेकर कोई समस्या नहीं है।



वैकल्पिक ईंधन पर जाने की दी सलाह

मारू ने कहा कि जो भी होटल, रेस्त्रां वाले, कैटरिंग वाले, मैरिज गार्डन संचालक ठेले वाले हैं, इन सभी को सलाह दी जाती है कि वह वैकल्पिक ईंधन पर जाएं। जैसे कि डीजल की भट्टी, इंडक्शन, इलेक्ट्रिक उपाय पर जाएं।



होटल व रेस्त्रां एसोसिएशन की मांग

उधर मप्र होटल व रेस्त्रां एसोसिएशन प्रेसीडेंट सुमित सूरी ने मप्र शासन सीएम डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि कमर्शियल सिलेंडर सप्लाय में होटल व रेस्त्रां को भी प्राथमिकता वाले सेक्टर में रखा जाए। ऐसा नहीं होने पर कई लोगों को समस्याएं आएंगी। आगे शादियों का भी सीजन है।



उधर दो-तीन दिन का ही स्टाक

वहीं बताया जाता है कि इंदौर में होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के पास दो से तीन दिन का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टाक है। यानी उन्हें जल्द ही अब विकल्प तलाशने होंंगे, नहीं तो ईंधन संकट के चलते किचन बंद हो जाएगा। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के आर्डर लेने भी तेल कंपनियों ने डीलर से लेने मना कर दिए है। ऐसे में डीलर के पास ही सप्लाय बाधित हो रही है, जिसके चलते आगे भी बाजार में यह सिलेंडर मिलने का संकट है।



यह खबरें भी पढ़ें..



छत्तीसगढ़ में बनेगा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड, अब एक ही मंडल करेगा तृतीय-चतुर्थ वर्ग की भर्ती



एमपी में गेहूं खरीदी पर सरकार सख्त: निगरानी के लिए बनी मंत्रियों की विशेष समिति



संसद में गूंजा एमपी का जहरीला कफ सिरप कांड, सांसद विवेक तन्खा ने सरकार को घेरा,प्रदेश के 35 लाइसेंस रद्द



मिडिल ईस्ट के संकट से कैंसिल हो रही फ्लाइट बुकिंग, दुबई जाने से बच रहे एमपी वाले



कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर
  • घरेलू गैस
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
  • मैरिज गार्डन