संसद में गूंजा इंदौर में दूषित पानी से मौत का मामला, पूछा- जिम्मेदार कौन?

Sanjay Dhiman | Feb 02, 2026, 18:13 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32 लोगों की मौतों पर राज्यसभा में सांसद प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार को घेरा। पूछा, इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

NEWS IN SHORT

  • इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राज्यसभा में पूछा कि इन मौतों का असली जिम्मेदार कौन है?
  • प्रमोद तिवारी ने जल शक्ति विभाग में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
  • सदन में सवाल उठा कि क्या केंद्र ने राज्य सरकार से कोई रिपोर्ट मांगी है?
  • स्वच्छता में नंबर वन इंदौर के जल आपूर्ति सिस्टम पर अब गंभीर सवाल खड़े हैं।

NEWS IN DETAIL

New Delhi/BHOPAL. इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। यह मामला अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी ने इस गंभीर मुद्दे को उठाया और केंद्र सरकार से जवाब तलब किया।



राज्यसभा में सोमवार को यह मामला चर्चा में आया। कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह मानवता से जुड़ा मुद्दा है और देश के हर नागरिक को प्रभावित करता है। तिवारी ने केंद्रीय मंत्री से इस पर कार्ययोजना की जानकारी मांगी।



सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने और भी सख्त सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी इस मामले में है, लेकिन क्या केंद्र के जल शक्ति मंत्रालय ने इस मामले में राज्य सरकार से कोई सवाल पूछा? क्या राज्य सरकार ने इस मामले में कोई रिपोर्ट प्रस्तुत की है? इस पर प्रतापगढ़ी ने गहरी चिंता जताई।



यह खबरें भी पढ़ें..



भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32वीं मौत, कांग्रेस फिर 3 फरवरी को करेगी आंदोलन



भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 31वीं मौत, 21 दिन से थे वेंटिलेटर पर





इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार से पूछा जिम्मेदार कौन?

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस मामले पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या इस मामले में सिर्फ राज्य सरकार जिम्मेदार है, या फिर केंद्र सरकार ने भी इस पर कोई कदम उठाए हैं? क्या जल शक्ति मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में कोई रिपोर्ट मांगी है?



प्रमोद तिवारी ने भ्रष्टाचार पर उठाया सवाल

राज्यसभा में प्रमोद तिवारी ने भी इस मुद्दे को उठाया और कहा कि पानी का मसला देश के हर नागरिक से जुड़ा है। तिवारी ने कहा कि इस विभाग में जितना भ्रष्टाचार है, शायद ही कहीं और हो। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि इस पर एक कार्ययोजना बनाई जाए और सरकार सदन को इसके बारे में अवगत कराए।



यह खबरें भी पढ़ें..



भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट ने पूर्व जज सुशील कुमार गुप्ता का जांच कमीशन बनाया



भागीरथपुरा कांड : इंदौर से शुरू होगी युकां की जन अधिकार न्याय यात्रा



6c61f7ca-981


इधर अलका लांबा ने की केस दर्ज करने की मांग

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने सोमवार को इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने भी भागीरथपुरा दूषित पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि- जो भी इसका जिम्मेदार है, उस पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। साथ ही पूरी निष्पक्षता से जांच होकर सजा होना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो कोई भी सबक आप नहीं लेंगे।



लोग जहर पीने को क्यों मजबूर है, आपके पास जल जीवन मिशन में फंड मौजूद है, पिछला खर्च नहीं किया इस बार कम कर दिया। सरकार केवल अपने वालों को खुश करने में लगी है। जवाबदेही तय हो और परिवार के साथ न्याय होना चाहिए। कमाने वाला चला गया तो सरकारी पक्की नौकरी मिलना चाहिए। परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिले। लांबा के साथ मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया भी साथ थी।



इंदौर के भागीरथपुरा में मौत का आंकड़ा 32 पहुंचा

भागीरथपुरा की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। ताजी रिपोर्ट के अनुसार, एक और व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 32 तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवेज का पानी पीने के पानी की पाइपलाइन में मिल रहा है।



डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने भी सदन में इंदौर के जल आपूर्ति सिस्टम की पोल खोली। उन्होंने सवाल उठाया कि जो शहर स्वच्छता में मिसाल है, वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर इतना खोखला कैसे हो सकता है कि लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं?





Tags:
  • केंद्र सरकार
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • राज्यसभा
  • भागीरथपुरा
  • इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी
  • सांसद इमरान प्रतापगढ़ी