इंदौर में वंदे मातरम् का विरोध करने वालीं दोनों महिला कांग्रेस पार्षदों पर केस दर्ज
News In Short
- इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में राष्ट्रगीत का अपमान हुआ था।
- भाजपा पार्षदों की शिकायत और वीडियो के आधार पर FIR हुई है।
- पार्षद रुबीना इकबाल और फौजिया शेख के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
- पुलिस ने दोनों पार्षदों से थाने में पूछताछ की थी।
- दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
News In Detail
इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान करने का मामला सामने आया था। अब इस मामले की जांच के बाद, एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों, रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ बुधवार 15 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दोनों से हुई थी पूछताछ
पुलिस ने यह कदम भाजपा पार्षदों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर उठाया है। एमजी रोड थाना पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को दोनों आरोपी पार्षदों को पूछताछ के लिए बुलाया था। थाने में दोनों से कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए थे।
इसके बाद पुलिस ने दोनों कांग्रेस पार्षदोंके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196/1 के तहत केस दर्ज किया है।
मामले को लेकर SP क्या बोले?
एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि इस मामले में भाजपा के पार्षदों ने एमजी रोड थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद ही पूरी जांच शुरू की गई थी।
इस मामले में सोमवार को पार्षद फौजिया शेख अलीम का बयान दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को पार्षद रूबिना इकबाल खान का बयान लिया गया। दोनों से मामले को लेकर सवाल-जवाब भी किए गए थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
कांग्रेस पार्षद रुबीना के पति बैठे थे निगम के भूमिपूजन में मंत्रोच्चार में
बाप में है दम और कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में पर रुबीना का खेद
वंदे मातरम् विवाद पर बोले सीएम: पार्षदों पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें पटवारी
इंदौर का वंदे मातरम् विवाद: फौजिया के पति शेख अलीम और महापौर की साजिश?