साइबर क्राइम कंट्रोल में अहम कार्य के लिए एडिशनल डीसीपी सायबर क्राइम डॉ. दंडोतिया को प्रतिष्ठित अशोका अवार्ड

Sanjay Gupta | Oct 02, 2024, 15:51 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-02T152929.752
दंडोतिया लगातार साइबर क्राइम को लेकर काम कर रहे हैं। वह लगातार स्कूल, कॉलेज और विविध संस्थाओं में जाकर वर्कशॉप लेते हैं। यहां साइबर क्राइम से बचने और अलर्ट रहने के लिए तरीके बताते हैं। साथ ही आम व्यक्ति को जागरूक करने का भी काम करते हैं।

INDORE. इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी डॉ.राजेश दंडोतिया को दिल्ली में प्रतिष्ठित अशोका अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। उन्हें साइबर क्राइम मैनेजमेंट और उन्मूलन के लिए सम्मानित किया गया है।



इन्होंने किया सम्मानित

दिल्ली में हुए प्रतिष्ठित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल व पूर्व डिफेंस सेक्रेटरी शेखर दत्त, पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री आरके रंजन सिंह, पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर, पूर्व मुख्य न्यायाधीश बांबे हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस वीपी सिंह द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया।



इसलिए यह प्रतिष्ठित सम्मान

सीडब्ल्यूएसआईआर व एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स के संयुक्त तत्वाधान में अशोका अवार्ड का आयोजन होता है। इसमें विभिन्न राज्यों से चयनित ब्यूरोक्रेट्स का सम्मान किया जाता है। दंडोतिया लगातार साइबर क्राइम को लेकर काम कर रहे हैं। वह लगातार स्कूल, कॉलेज व विविध संस्थाओं में जाकर वर्कशॉप लेते हैं और साइबर क्राइम से बचने व अलर्ट रहने के लिए तरीके बताते हैं और आम व्यक्ति को जागरूक करने का भी काम करते हैं। साथ ही साइबर क्राइम ब्रांच ने अभी तक कई मामलों में करोड़ों की राशि रिफंड कराई और साइबर डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं में तत्काल कार्रवाई कर आमजन को लूटने से बचाया है। इन्हीं कामों के चलते दंडोतिया को सम्मानित किया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • इंदौर साइबर क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • साइबर क्राइम कंट्रोल
  • एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया
  • डॉ. राजेश दंडोतिया