इंदौर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Sanjay Gupta | Oct 20, 2024, 16:07 IST
Indore Airport
इंदौर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। एक्स अकाउंट पर मैसेज पोस्ट किया गया कि आपके 5 प्लेन में 10 आदमी बम लेकर आए हैं।

INDORE : इंदौर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से रविवार ( 20 अक्टूबर ) को एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। एक X अकाउंट पर संदेश डला कि आपके 5 विमानों में 10 आदमी बम के साथ सवार हैं। प्रत्येक व्यक्ति के पास 2 बम है।” इंदौर से दिल्ली के लिए फ्लाइट रविवार दोपहर 12 बजकर 23 मिनट में दिल्ली के लिए रवाना हुई है, यह फ्लाइट दिल्ली पहुंच गई।



X पर जो पांच फ्लाइट की जानकारी इसमें इंदौर भी

एक्स के जिस संदेश में पांच फ्लाइट की बात कही गई थी इसमें इंदौर से दिल्ली का भी नाम लिया गया था। इस कारण हड़कंप मचा, दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। यह पहली बार नहीं है, हाल के समय में लगातार फ्लाइट में बम होने की धमकी मिल रही है। वहीं इंदौर एयरपोर्ट पर पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी है।



दस बार मिल चुकी है इंदौर को धमकी

इसके पहले जून में दो बार, मई में एक बार, अप्रैल में एक बार और इस तरह सितंबर में भी एक बार धमकी मिल चुकी है। इंदौर एयरपोर्ट को अक्टूबर में यह दूसरी बार बम होने की धमकी मिली है, इसके पहले चार अक्टूबर को मिली थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Indore Airport
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • फ्लाइट में बम