इंदौर विकास प्राधिकरण की प्रॉपर्टी नहीं बिक रहीं, बुजुर्गों का स्नेहधाम अब वर्किंग वूमन हॉस्टल बनेगा

Sanjay Gupta | Mar 31, 2026, 23:02 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) का बजट पेश हुआ। इससे खुलासा हो रहा है कि रियल सेक्टर की मंदी का असर प्राधिकरण पर भी हुआ है। बजट में अधिकांश घोषणाएं बीते साल वाली हैं।

Indore.इंदौर विकास प्राधिकरण (Ida) का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार 31 मार्च को बोर्ड बैठक में पास हुआ। इस बार इसमें 1020 करोड़ की आय और 993 करोड़ के खर्च का अनुमान रखा है। वहीं, बजट के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि रियल स्टेट सेक्टर की मंदी ने आईडीए को भी चपेट में लिया है।



2cbeec13-87a


आईडीए की प्रॉपर्टी इतनी बिकी

आईडीए ने साल 2025-26 के दौरान प्रॉपर्टी बेचकर 1400 करोड़ आय का लक्ष्य रखा था। लेकिन इसके विरुद्ध मात्र 384 करोड़ की ही प्रॉपर्टी बिक सकी। संभागायुक्त और प्रशासक आईडीए डॉ. सुदाम पी खाड़े ने बताया कि तय किया है कि आईडीए की प्रॉपर्टी के लिए लगातार ऑक्शन निकाले जाते रहेंगे। इसके लिए सीईओ को अधिकृत कर दिया है। अब बार-बार बोर्ड से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। यह सतत प्रक्रिया चलती रहेगी। वहीं, एक हजार करोड़ की एफडी के चलते आईडीए को 70 करोड़ इसी ब्याज से ही मिल गए।



baa69364-f0c


यह खबरें भी पढ़ें..



इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चीफ जस्टिस को पत्र, जमानत जैसे अहम केस में लिस्टिंग में हो रही देरी



इंदौर कलेक्टर से बोली महिला- मैं जिंदा हूं, सरपंच ने मृत बताया, बिल्डर बजाज ने जमीन ले ली



बुजुर्गों का स्नेहधाम अब वर्किंग वूमन हॉस्टल बनेगा

करीब 80 करोड़ की कीमत वाला बुजुर्गों के लिए बना स्नेहधाम चलाने में आईडीए के पसीने छूट गए हैं। अब इसके लिए आईडीए ने बोर्ड में प्रस्ताव तय किया है कि इसे वर्किंग वूमन हॉस्टल में बदला जाएगा। हालांकि 40 फीसदी जगह बुजुर्गों के लिए रहेगी और यदि बुजुर्ग आते हैं तो फिर उनके लिए जगह भी बढ़ाई जाएगी।



बजट में सिंहस्थ 2028 पर फोकस

बजट में अधिकांश घोषणाएं वहीं पुराने बजट वाली ही है। एक बार फिर सिंहस्थ 2028 का जिक्र किया गया है। इसके लिए काम में तेजी लाने औऱ एमआर-10, एमआर-12 को जल्द पूरा करने की बात कही है। हालांकि इसमें अभी कई बाधाएं हैं, जिसे लेकर प्रशासक ने कहा कि सभी से बात कर इसे जल्द पूरा किया जाएगा।



बाकी वहीं पुरानी घोषणाएं हैं

बाकी बातें पुराने बजट वाली है। कन्वेंशन सेंटर का काम किया जाएगा, स्टार्टअप पार्क भी पीपीपी पर बनेगा यह फैसला हुआ है। विजयनगर में मल्टी मॉडल मोबिलिटी हब बनेगा। सुपर कॉरिडोर पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तैयार होगा। कुमेडी आईएसबीटी संचालन के लिए दो निविदा मिली है, इसे तय कर संचालन शुरू किया जाएगा। लवकुश फ्लाईओवर पूरा होगा। विविध टीपीएस योजनाओं में काम के लिए मंजूरी हुई है।



ऐनवक्त पर स्कीम 171 मुक्ति का एजेंडा ठंडे बस्ते में डाला

वहीं दो दिन पहले तक स्कीम 171 पुष्पविहार व अन्य को मुक्त करने की तैयारी थी। सभी चर्चा हो गई थी लेकिन बोर्ड बैठक से एक दिन पहले ही इसे ठंडे बस्ते में डालने की बात उच्च स्तर पर हो गई। सभी प्रमुख अधिकारियों ने आपस में बात की औऱ तय किया कि एक बार सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने इसका प्रेजेंटेशन रखते हुए फिर आगे बढ़ा जाए। इसके चलते बोर्ड बैठक में जब एजेंडे में इस बिंदु पर सभी अधिकारी पहुंचे तो प्रशासक सुदाम खाडे़ कलेक्टर शिवम वर्मा और सीईओ परिक्षित झाड़े ने आपस में चर्चा की। इस मामले को अगली बोर्ड बैठक के लिए टाल दिया गया।



यह खबरें भी पढ़ें..



1 अप्रैल से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी



इंदौर में किन्नरों के लिए पुलिस पर दलाली के आरोप, 5 लाख मांगे, 81 हजार दिलवा दिए



चंदननगर में ब्रिज बनेगा, पश्चिमी इंदौर को राहत

पश्चिमी इंदौर को बड़ी राहत मिली है। अब चंदननगर पर फ्लाईओवर को मंजूरी मिली है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इससे पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक आसान होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के चलते यह हो सका है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और लंबे समय से चली आ रही यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान करेगी।



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • आईडीए
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • सिंहस्थ 2028
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव