हेड कॉन्स्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़, कार में बंधक बनाकर पीटा
- इंदौर के बाणगंगा थाना पुलिस ने एक हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- आरोपी का नाम राहुल शर्मा है। वह देवास पुलिस लाइन में पदस्थ है।
- महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ की। साथ ही बंधक बनाकर पिटाई की।
- यह मामला बुधवार, 08 जुलाई को दर्ज हुआ है।
- पीड़िता का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था।
देवास में हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान देवास में पदस्थापना के दौरान हुई थी। महिला कॉन्स्टेबल करीब एक साल से राहुल शर्मा को जानती है। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी।
बाद में राहुल लगातार फोन करने लगा। महिला के मना करने पर भी वह बात करने का दबाव बनाता रहा। यह सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता गया।
लगातार फोन और धमकियां
पीड़िता के अनुसार आरोपी की हरकतें कम नहीं हुईं। वह हर तरह से संपर्क करने की कोशिश करता रहा। इससे महिला काफी परेशान हो गई थी। बंधक बनाकर पीटा
ट्रांसफर के बाद भी पीछा
जानकारी के अनुसार इसी से तंग आकर महिला ने देवास से इंदौर तबादला करा लिया। लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। उसने राहुल का नंबर ब्लॉक कर दिया।
इसके बावजूद राहुल अलग-अलग नंबरों से फोन करता रहा। वह लगातार धमकियां भी देता था। कई बार वह महिला का पीछा भी करता था।
अस्पताल तक पीछा किया
शिकायत के मुताबिक राहुल कई बार कहता था कि अगर महिला बात नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। एक बार वह पीछा करते हुए सरकारी अस्पताल तक पहुंच गया।
महिला वहां एक मामले में मेडिकल कराने गई थी। आरोपी ने वहां भी बात करने की कोशिश की। इस दौरान विवाद भी हुआ।
कार में बंधक बनाया
महिला कॉन्स्टेबल का आरोप है कि एक दिन राहुल ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। यह घटना बाणगंगा क्षेत्र में हुई। कार के अंदर उसने महिला का मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा। जब महिला ने बाहर निकलने की कोशिश की तो आरोपी ने कार लॉक कर दी। आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट भी की।
परिवार पहुंचा मौके पर
इसी दौरान महिला की मां का फोन आया। महिला ने उन्हें पूरी बात बताई। उसने कहा कि राहुल ने उसे कार में बंधक बना रखा है।
सूचना मिलते ही महिला का भाई और पिता मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद महिला कॉन्स्टेबल ने थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर को पूरी जानकारी दी। उसने वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया। इसके बाद बाणगंगा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप
स्कूल में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर पटका, गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी
कॉलेज में एडमिशन लेने गई नाबालिग का रेहान ने पकड़ा हाथ, उर्दू में लिखा...
क्राइम न्यूज: पत्नी को मारकर पेटी में किया बंद, उसी पर सोता रहा पति, पुलिस ने आकर खोली नींद