इंदौर में ड्रायवर ले उड़ा 90 लाख की रेंज रोवर
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर ने 90 लाख रुपए की कार पर हाथ साफ कर दिया है। रात को जब कार का मालिक सो गया तो वह चुपके से कार को लेकर फरारा हो गया। सुबह जब मालिक कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकला तो उसे कार के चोरी होने का पता लगा।
कार गायब, फोन भी बंद
यह खबर भी पढ़ें...Indore में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद का मामला | क्या सुलझ गया है विवाद ?
पांच महीने पहले ही रखा था नौकरी पर
राकेश ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि उसने ड्राइवर को पांच महीने पहले ही नौकरी पर रखा था। इस दौरान उसका वर्ताव काफी मिलनसार और अच्छा था। इसके जरिए उसने परिवार के बीच अपना भरोसा जीत लिया था। उसके इस बर्ताव से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह महंगी कार को चोरी भी कर सकता है। उसने मौके का फायदा उठाकर कार पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पलासिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें...TI से मारपीट के विरोध में आए रिटायर पुलिस अधिकारी, दिग्विजय ने किया वकीलों का समर्थन
यह खबर भी पढ़ें...Indore | अब विधायक गोलू शुक्ला का बेटा खजराना मंदिर गर्भगृह में घुस गया, पहले भी तोड़ चुके हैं नियम
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के कलेक्टर बंगले पर भी जमकर हुई होली, बॉलीवुड गानों पर निगम कमिश्नर भी थिरके