इंदौर में इंजीनियरिंग की मिसाल बना ट्रिपल लेयर ब्रिज, 400 टन वजनी बो स्ट्रिंग गर्डर लॉन्च
इंदौर में लवकुश चौराहे पर इंदौर-उज्जैन मार्ग को सुगम करने की दिशा में एक और बड़ा कदम हुआ। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा उज्जैन सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर लवकुश चौराहे पर बनाए जा रहे लेवल-2 फ्लाईओवर में बो- स्ट्रिंग गर्डर लांच हुआ। फ्लाईओवर में 22 मीटर की ऊंचाई पर 400 टन वजनी प्रथम बो-स्ट्रिंग गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
मंत्री विजयवर्गीय ने की तारीफ
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस फ्लाईओवर की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि इंदौर में इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल। इंदौर के विकास में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने उज्जैन सिंहस्थ के लिए लवकुश चौराहे पर लेवल-2 फ्लाईओवर पर 22 मीटर की ऊंचाई पर 400 टन वजनी पहला बो-स्ट्रिंग गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किया। यह हमारी इंजीनियरिंग क्षमता और समर्पण का प्रमाण है।
प्रदेश का यह पहला काम- मंत्री
मंत्री ने आगे कहा कि यह 65 मीटर लंबे इस विशाल ढांचे की स्थापना मध्यप्रदेश में अपनी तरह का पहला कार्य है। यह उपलब्धि वास्तव में गौरव का विषय है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आईडीए के सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं श्रमवीरों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण होने पर यह फ्लाई ओवर यातायात को सुगम बनाएगा। साथ ही इंदौर की आधुनिक पहचान को और अधिक सशक्त करेगा।
कुल लागत 175 करोड़
यह फ्लाईओवर 175 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। यह प्रदेश में अपने प्रकार का पहला पुल है। इस फ्लाईओवर में बीच में मेट्रो ट्रेन गुजर रही है, एक भुजा कुशाभाई ठाकरे ब्रिज की ओर से सुपर कॉरिडोर की ओर जा रही है। इसमें तीसरी लेयर बाणगंगा से उज्जैन की ओर है। इस तरह यह थ्री लेयर है।
देर रात को किया गया काम
फ्लाओवर के पहले ‘बो स्ट्रिंग’ स्पान का काम देर रात किया गया, ताकि यातायात का दबाव नहीं रहे। आईडीए के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कि फ्लायओवर की कुल लंबाई 1452 मीटर है। इसमें 19 सेगमेंटल स्पान, चार कंपोजिट गर्डर और एक बो स्ट्रिंग स्पान शामिल है। बो स्ट्रिंग स्पान की लंबाई 65 मीटर है तथा कुल दो बो स्ट्रिंग लॉन्च की जानी हैं। इसमें अभी लॉन्च हुई पहली बो का वजन लगभग 400 मीट्रिक टन है, इसे 23 मीटर ऊंचाई पर स्थापित किया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 800 मीट्रिक टन स्टील स्टेजिंग और गर्डर का उपयोग किया गया। स्ट्रक्चर को फिट करने के लिए 600 टन और 300 टन क्षमता की क्रेन का सहारा लिया गया।
इंदौर में 2500 करोड़ की अमृत योजना की शुरूआत करेंगे सीएम, 29 मार्च को आएंगे
इंदौर के विधायक अधिकारियों से दुखी, बोले-सुनते नहीं हैं, अब एकजुट होकर सीएम से करेंगे बात
इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल