बजरंग दल का पदाधिकारी बन हिंदू लड़कियों को फंसाता था फरहान, ऐसे खुली पोल

Aman Vaishnav | Jul 12, 2026, 11:41 IST
बजरंग दल में मुस्लिम युवक
इंदौर में एक मुस्लिम युवक फरहान शाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह खुद को बजरंग दल का पदाधिकारी बताकर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। उसके मोबाइल से कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • इंदौर में एक युवक पर युवती को जाल में फंसाने का आरोप लगा है।
  • आरोपित ने खुद को हिंदू संगठन का पदाधिकारी बताया था।
  • आरोपी की युवती से स्नैपचैट पर दोस्ती हुई थी।
  • मिलने के दौरान उसकी असली पहचान सामने आई।
  • आरोपित पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप है।

स्नैपचैट से शुरू हुई पहचान

पुलिस के अनुसार पीड़िता की आरोपित से दोस्ती स्नैपचैट के जरिए हुई थी। आरोपित ने खुद को गोलू सोलंकी (बजरंग दल का पदाधिकारी) बताया था। दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे यह बातचीत नियमित हो गई। युवती को शुरुआत में आरोपित की असली पहचान का पता नहीं था।



मुलाकात के दौरान खुला राज

जानकारी के अनुसार शनिवार, 12 जुलाई को आरोपित गांधी हॉल के गार्डन में युवती से मिलने पहुंचा। पुलिस के मुताबिक इस दौरान उसने आपत्तिजनक हरकतें कीं।



इसी बीच उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे फरहान नाम से पुकारा। युवती को इस पर शक हुआ और उसने आपत्ति जताई।



धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

पुलिस के अनुसार युवती के आपत्ति जताने पर आरोपित घबरा गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू किया। यह आरोप अभी शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।



हिंदू संगठन की मदद से पकड़ा गया आरोपित

घबराई युवती ने हिंदू संगठन के पदाधिकारी तन्नू शर्मा से संपर्क किया। तन्नू शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।



फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो

बताया जा रहा है कि आरोपित के मोबाइल की तलाशी में कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं। एक युवती ने बताया कि आरोपित वीडियो कॉल के दौरान जबरदस्ती आपत्तिजनक बातें करता था। आरोप है कि वह धोखे से पीड़िताओं के वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था।



तलाशी में मिला फर्जी कार्ड

पुलिस तलाशी के दौरान आरोपित के पास से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का एक कार्ड मिला। इस कार्ड पर गोलू फकीर नाम दर्ज है। कार्ड में दायित्व वाले कॉलम में हराम का खाना लिखा हुआ पाया गया। यह कार्ड कैसे बना, इसकी जांच पुलिस कर रही है।



किन धाराओं में दर्ज हुई FIR

एमजी रोड पुलिस ने आरोपित फरहान शाह के कई धाराओं में दर्ज कर लिया है। आरोपित इंदिरा नगर, देवास का रहने वाला बताया जा रहा है।



ये खबरें भी पढ़िए...

कॉलेज में एडमिशन लेने गई नाबालिग का रेहान ने पकड़ा हाथ, उर्दू में लिखा...



वायुसेना अधिकारी की पत्नी के साथ मौलाना की दरिंदगी, नशा देकर करा रहा था धर्म परिवर्तन



नेक अली ने अंकित बनकर की दोस्ती, धर्म बदलवाया, शादी का झांसा देकर 5 लाख में बेचा



कलमा पढ़ो... मुंबई में पहलगाम जैसा मामला! धर्म पूछकर गार्ड्स को चाकुओं से गोदा



Tags:
  • बजरंग दल
  • विश्व हिंदू परिषद
  • विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल