फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू ने फैलाई गंदगी, ट्रैक्टर से फिंकवाए कचरे में बिल, होटल की चप्पलों से खुलासा, लगा 25 हजार का जुर्माना

Pratibha Rana | Dec 14, 2023, 24:00 IST
फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू ने फैलाई गंदगी, ट्रैक्टर से फिंकवाए कचरे में बिल, होटल की चप्पलों से खुलासा, लगा 25 हजार का जुर्माना
सफाई को लेकर एक बार फिर इंदौर में नगर निगम सख्ती के मूड़ में आने लगा है। चुनावी आचार संहिता के दौरान सफाई को लेकर भारी लापरवाही बरती गई।

संजय गुप्ता, INDORE. सफाई को लेकर एक बार फिर इंदौर में नगर निगम सख्ती के मूड़ में आने लगा है। चुनावी आचार संहिता के दौरान सफाई को लेकर भारी लापरवाही बरती गई। अब नगर निगम ने सख्ती के लिए शहर के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू को तगड़ा झटका दिया है और 20 हजार का स्पाट फाइन व पांच हजार का अन्य फाइन सहित कुल 25 हजार का जुर्माना ठोका है।



चालाकी से ट्रैक्टर से फिंकवा रहा था खुले में कचरा

झोन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय दरोगा ने सीएसआई संजय घावरी को बताया कि अज्ञात टैक्टर द्वारा बायापास के पास खुले स्थान पर बड़ी मात्रा में कचरा डाला जा रहा है, इस पर सीएसआई घांवरी द्वारा मौके पर जाकर देखा तो टैक्टर द्वारा बड़ी मात्रा में कचरा खुले स्थान पर डाला जा रहा है। इसपर मौका स्थल पर ही कचरे में पड़े दस्तावेज को देखा तो उसमें सारे दस्तावेज जैसे बिल, रसीद और होटल की अनुपयोगी चप्पले आदि विजय नगर क्षेत्र में स्थित होटल रेडिशन ब्लू की होना पाई गई।



होटल प्रबंधन पर लगाया जुर्माना

इसपर अपर आयुक्त सिदार्थ जैन, स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में में सीएसआई द्वारा होटल रेडिशन ब्लू के प्रबंधक को समस्त कचरा फैंकने के संबंध में और इस प्रकार का शहर में कचरा, गंदगी फैलाने पर 20 हजार का स्पॉट फाईन कर राशि वसूल की गई। साथ ही जिस टैक्टर के माध्यम से कचरा फैका जा रहा था, उस टैक्टर पर भी 5 हजार की स्पॉट फाईन कर 25 हजार की चालानी कार्रवाई की गई।



महापौर ने शुरू किया सख्त अभियान

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने शहर में स्वच्छता अभियान के तहत शहर में कचरा और गंदगी फैलाने वालो के खिलाफ चालानी कार्रवाई के आदेश स्वास्थ्य अधिकारी और सीएसआई को दिए हैं।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore Hotel Radisson Blu
  • Hotel Radisson Blu spread filth
  • Dirty work of Radisson Hotel
  • इंदौर होटल रेडिसन ब्लू
  • होटल रेडिसन ब्लू ने फैलाई गंदगी
  • रेडिसन होटल का गंदा काम