इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
इस दौरान शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मार्च करते हुए सब्जी मंडी स्थल की ओर रवाना हुए। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रास्ते में रोक दिया। मौके पर डीसीपी नरेंद्र रावत के साथ 180 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस व्यवस्था के चलते कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
पहले गिरफ्तारी देने की बात हुई, फिर बनी सहमति
पटवारी और कांग्रेस दल को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। इस दौरान गिरफ्तारी लेने की बात भी हुई, कांग्रेस नेता और सब्जी विक्रेता बोले वे गिरफ्तारी देंगे। लेकिन फिर निगम अधिकारियों से चर्चा हुई। इसके बाद निगम अधिकारियों से बातचीत हुई। बैठक में तय हुआ कि निगम अधिकारी, सब्जी विक्रेता और कांग्रेस नेता आपस में मिलेंगे। इस बैठक में समस्या का समाधान निकालने की कोशिश होगी। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया।
निगमायुक्त के साथ होगी बैठक
खबरों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमा गया था। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फूटी कोठी जाने से पहले ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच PCC चीफ जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमीन पर बैठकर कार्यकर्ताओं और सब्जी विक्रेताओं से बात की। पटवारी ने सभी की बात सुनी और कार्यकर्ताओं को समझाया। उन्होंने पुलिस से विवाद न करने की अपील की। साथ ही, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कहा।
इसके बाद नगर निगम अपर आयुक्त आकाश सिंह से चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि कल निगम कमिश्नर के साथ ठेले वालों के मुद्दे पर बैठक होगी। इसमें प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर सकारात्मक समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।प्रशासन के आश्वासन के बाद जीतू पटवारी ने धरना खत्म करने को कहा। इसके बाद धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।
जीतू पटवारी बोले-
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सब्जी व्यापारियों के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा, हमें गोली मारना है तो मार दो, लेकिन हम बिना न्याय के हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी सब्जी व्यापारियों के साथ सड़क पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने ही ब्रिज निर्माण के समय सब्जी विक्रेताओं से हटने को कहा था।
इसके अलावा पटवारी ने कहा, मैंने उनसे कहा था कि अभी यहां से हट जाइए। बाद में आपको फिर वहीं बैठाया जाएगा। मैं अपने वादे से मुकर नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ठेले लगाने वाले और रोज कमाने-खाने वाले गरीबों के साथ हम खड़े हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे और न समझौता करेंगे।
बीजेपी से विधायक, सांसद चुनने की सजा भुगत रही जनता
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी इंदौर की जनता को सजा दे रही है। शहर के लोग रोज ट्रैफिक में फंसकर परेशान होते हैं। इंदौर में विधायक, सांसद और नगर निगम, सभी बीजेपी के हैं। इसके बावजूद पार्टी 25 साल सत्ता में रहने के बाद भी हॉकर जोन नहीं बना सकी।
महापौर ने क्या कहा?
वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना शहर हित में नहीं है। जीतू पटवारी खुद विधायक रहे हैं और प्रदेशाध्यक्ष है। यदि एक सड़क पर इतने सब्जी विक्रेत रहेंगे तो ट्रैफिक की समस्या होगी। यदि हम विस्थापित कर जगह नहीं देते तो मुद्दा था लेकिन वहीं पास में ही जगह दी है। यह रहवासी और सब्जी विक्रेता सभी के हित में है।