इंदौर सोना तस्करी मामला: DRI ने सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Aug 29, 2026, 11:10 IST
इंदौर सोना तस्करी मामला
इंदौर में तीन किलोग्राम सोना तस्करी के तार सराफा कारोबारियों से जुड़ गए हैं। डीआरआई ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह वही मामला है जिसमें डीआरआई की टीम पर हमला हुआ था।

दरअसल डीआरआई की टीम ने 14 अगस्त को महाराष्ट्र से आ रही एक कार को रोका था। इस पर कार्रवाई के दौरान टीम पर कुछ तस्करों ने हमला किया था। आखिरकार टीम की सख्ती के बाद तीन तस्कर दबोच लिए गए। उनके पास से 4.72 करोड़ रुपए मूल्य का तीन किलोग्राम सोना मिला था। इस मामले की जांच में सराफा कारोबारी दीपक खंडेलवाल और उनके बेटे नकुल का नाम आया था। 15 दिन की जांच के बाद इन कारोबारियों को धर दबोचा गया है।

8fcdc4d3-1ed

कोटा से पकड़े गए पिता-पुत्र

बता दें कि डीआरआई की टीम ने गहन जांच के बाद विदेशी सोने की इस तस्करी के तार सराफा कारोबारियों से जोड़े थे। इसके बाद दीपक खंडेलवाल और नकुल खंडेलवाल की भूमिका सामने आई थी लेकिन दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद उनकी लोकेशन कोटा में मिली जहां से अधिकारियों ने दोनों पिता-पुत्र को पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों ने अपने मोबाइल फेंक दिए। इन मोबाइल फोनों में तस्करों (सोने की तस्करी) के नेटवर्क की जानकारी होने की आशंका है।

विदेशी सोना था, ब्रांड लगाया था लोकल

बता दें कि यह सोना अकोला से इंदौर लाया जा रहा था जहां सराफा कारोबारी इसे खपा देते। यह सोना विदेशी है लेकिन इस पर सील और मार्क लोकल ब्रांड के लगे हैं। तस्कर लगातार 99.99 फीसदी शुद्ध सोना विदेशों से लेकर आ रहे हैं। इसे इंदौर जैसे बड़े बाजार में खपाया जाता है। इसमें मिलावट करके इसकी शुद्धता कम की जाती है। इस तरह वे दोहरा फायदा उठाते हैं।

अतिरिक्त ड्यूटी ने बढ़ाई तस्करी

सोने पर मई में सरकार ने आयात ड्यूटी बढ़ा दी है और इस पर 15 फीसदी ड्यूटी लगा दी है। आयात ड्यूटी और सेस के साथ ही सरकार तीन फीसदी जीएसटी भी लेती है। इसके चलते सोने पर 18 फीसदी टैक्स बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए ही तस्करी बढ़ गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

आबूधाबी से 1 किलो सोने की तस्करी: सराफा व्यापारी और एयर इंडिया कर्मचारी हिरासत में



MP में सोने की तस्करी: कार की सीट से मिला 9 लाख कैश, डेढ़ किलो सोने के गहने



अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा : छत्तीसगढ़ में 7 साल की जेल और 1 लाख जुर्माना



जिस अफसर पर अवैध खनन मामले में कार्रवाई की सिफारिश, उसे मिला सम्मान



Tags:
  • इंदौर
  • सोने की तस्करी
  • सराफा कारोबारी
  • विदेशी सोना