देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ NSUI ने लगाए गो बैक के नारे

Sanjay Gupta | Published:
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दौरे के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन फाइल विवाद को लेकर पोस्टर दिखाए और गो बैक के नारे लगाए।
NSUI workers displayed posters and raised 'Go Back' slogans against Union Minister Hardeep Singh Puri over the Epstein files controversy during his visit to Devi Ahilya University in Indore.
केंद्रीय मंत्री और हाल ही में मप्र से राज्यसभा सांसद चुने गए हरदीप सिंह पुरी गुरुवार को इंदौर पहुंचे। वह यहां पर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के सभागृह में छात्रों के साथ संवाद के लिए आए हैं। लेकिन परिसर में पहुंचने के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने गो बैक के नारे लगाए।

मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ नारेबाजी

एपस्टीन फाइल में नाम को लेकर विवादों में आए केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ गुरुवार को इंदौर में नारे लगे। पुरी यहां पर तक्षशिला परिसर स्थित यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कॉमर्स में संविधान दिवस के मौके पर छात्रों के साथ संवाद के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एनएसयूआई के नेताओं ने उनके खिलाफ पोस्टर दिखाए।



गो बैक के नारे लगाए और पोस्टर दिखाए

पुरी के परिसर में पहुंचने के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रम सचान व अन्य नेता पोस्टर लेकर दौड़े और उनकी गाड़ी के पास आकर गो बैक के नारे लगाए। इन पोस्टरों में एपस्टीन के साथ मुलाकात की फोटो थी। ये नेता उनकी गाड़ी के पीछे भी दौड़े और लगातार नारे लगाए। इसके बाद पुलिस का ध्यान इस ओर गया और सचान को पकड़ा। पुलिस ने उन्हें भंवरकुआं थाने पर बैठाया हुआ है।



इंदौर में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का विरोध

एनएसयूआई ने जताया विरोध

वहीं एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बावजूद हरदीप सिंह पुरी DAVV के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उनके विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से पोस्टर दिखाकर अपनी आवाज उठाने वाले NSUI के जिलाध्यक्ष आदरणीय विक्रम सचान जी को पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया। जब छात्र अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखना चाहते हैं, तो उनकी आवाज को दबाने की कोशिश क्यों की जाती है? इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि छात्रों के सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की है। NSUI का प्रत्येक साथी एकजुट रहे। विक्रम सचान जी के साथ हम सब मजबूती से खड़े हैं।



केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया

इधर X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी अपने बयान में हरदीप सिंह पुरी ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद पर खुशी जताई, लेकिन साथ ही विरोध प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान सड़कों पर लगाया जाने वाला नारा या फर्जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान जेब में रखी जाने वाली कोई वस्तु नहीं है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की राजनीतिक विरासत की आलोचना करते हुए आपातकाल (Emergency) के दौर का भी उल्लेख किया।



Tags:
  • Hardeep Singh Puri
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी
  • NSUI protest
  • एनएसयूआई का विरोध
  • Devi Ahilya University
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • DAVV
  • विक्रम सचान