इंदौर में तेज बारिश से बिगड़े हालत, निगम के पूर्व BJP सभापति घर से पानी निकालते हुए दिखे

Sanjay Gupta | May 04, 2025, 20:45 IST
Photograph: (the sootr)
बारिश के साथ कई जगह पर ओले भी गिरे हैं। हालत को संभालने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद सड़कों पर जरूरत उतरे लेकिन इसी दौरान एक वीडियो ने पूरे नगर निगम की फजीहत करा दी।

INDORE. MP Weather update: इंदौर में रविवार शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी है लेकिन पूरे शहर को हलाकान कर दिया। जगह-जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया।



बारिश के साथ कई जगह पर ओले भी गिरे हैं। हालत को संभालने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद सड़कों पर जरूरत उतरे लेकिन इसी दौरान एक वीडियो ने पूरे नगर निगम की फजीहत करा दी।



कैलाश शर्मा के वीडियो से फजीहत

बीजेपी के पूर्व नगराध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व सभापति कैलाश शर्मा के एक वीडियो से नगर निगम और बीजेपी सरकार की जमकर फजीहत हो गई। इस वीडियो में शर्मा अपने घर में भरे पानी को बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।



इनके घर के अंदर तक बारिश का पानी भर गया है और परिजन भी इसमें मदद कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर जमकर माखौल उड़ा कि जब बीजेपी के नेताओं और खासकर पूर्व निगम सभापति ही अपने घर में पानी घुसने से नहीं रोक सके तो पूरे शहर के हालात समझे जा सकते हैं।



a1079ce7-eef


इधर बिजली भी हुई गुल

उधर बिजली विभाग ने भी संदेश जारी किया कि 33 केवी की लाइन में तकनीकी समस्या आने से बिजली सप्लाय बाधित हुई है। वहीं जगह-जगह पेड़ गिरने से भी आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल हो गई।



इससे भी शहर का गुस्सा फूटा कि मेंटनेंस के नाम पर बिजली गुल करते हैं और जब हवा चलती है, बारिश होती है तो मेंटनेंस फेल हो जाता है, बत्ती गुल हो जाती है।



इन इलाकों में भर गया पानी

इंदौर में बारिश के दौरान मराठी मोहल्ला, जून रिसाला, सदर बाजार, बगीचे के पास वाली पुलिया, बड़वाली चौकी, मोती तबेला, हरसिद्धि चंदन नगर. चंद्रभागा, जबरन कॉलोनी समेत कई इलाकों में जल भराव की समस्या हुई।



इधर ट्रैफिक को लेकर यह हुई हालत

  • मारी माता, टाटा स्टील, चंदन नगर और कालानी नगर क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव रहा।
  • एयरपोर्ट गेट के भीतर दो पेड़ गिर गए हैं।
  • गोमटगिरी रोड पर होर्डिंग्स गिरे
  • खड़े गणपति क्षेत्र एवं गर्वमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।
  • सयाजी, विजयनगर, रसोमा और पिपलियाना चौराहों पर जलभराव की स्थिति है।
  • पटेल ब्रिज पर एक इलेक्ट्रिक पोल गिर गया है। मार्ग से गुजरते समय सतर्क रहें।
  • रंजीत हनुमान रोड, गंगवाल बस स्टैंड और जयरामपुर चौराहा पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई।
  • गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में एक बस के खराब हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है।

निगमायुक्त खुद उतरे मैदान में

c269a040-fb5


उधर महापौर सड़कों पर टीम के साथ निकले तो निगमायुक्त ने भी मैदान में जायजा लिया और फिर कंट्रोल रूम पर पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम पर बैठकर लगातार पेड़ गिरने और बारिश के पानी भरने समीक्षा करते हुए जोनल अधिकारियों से की बात की।



निगम आयुक्त के साथ अपर आयुक्त द्वारा शहर में घूम कर स्थिति का जायजा भी लिया गया। निगम के सभी जोनल अधिकारी, इंजीनियर, ड्रेनेज सुपरवाइजर, उद्यान की टीम फील्ड में उतरी है।



निगम को 38 स्थान पर पेड़ गिरने की जानकारी मिली जिन्हें हटाने का काम हो रहा है। निगम के 22 जेसीबी 22, डंपर से काम हो रहा है।



thesootr links

Tags:
  • इंदौर
  • MP Weather update
  • Weather update
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • महापौर
  • बारिश
  • आंधी
  • निगमायुक्त