सयाजी होटल के किचन सील के बाद इंदौर में सिग्नेचर बुटिक होटल और भवंस स्कूल में मिली खामियां

Sanjay Gupta | Aug 21, 2026, 23:00 IST
सिग्नेचर बुटिक होटल
इंदौर में मिलावट और गंदे खाने के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती जारी है। शिशुकुंज स्कूल, फिर एडमस एल रेस्टारेंट के बाद पांच सितारा होटल सयाजी पर कार्रवाई हुई। शुक्रवार को दो और बड़े संस्थान निशाने पर आए।

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मिलावट के खिलाफ सख्ती के दिए गए आदेश के तहत जिला प्रशासन इंदौर द्वारा धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सयाजी होटल के किचन को शुक्रवार को सील कर दिया गया। यहां गुरूवार को निरीक्षण के दौरान चूहे, कॉकरोच की गंदगी मिली थी। वहीं शुक्रवार को टीम ने और भी संस्थान की जांच की।



सिग्नेचर बुटिक होटल को नोटिस

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, इंदौर की टीम द्वारा शहर स्थित सिग्नेचर बुटीक होटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल के किचन में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कई कमियां पाई गईं।



किचन की फर्श टूटी हुई पाई गई, इससे संक्रमण हो सकता है। खाद्य पदार्थों के भंडारण की भी उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तारीख नहीं थी। काम करने वालों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं थे। हेड कैप, एप्रन भी नहीं थे।



indore-hotel-school-safety-inspection-issues


मौके से लिए गए सैंपल

निरीक्षण के दौरान सोयाबीन तेल, पनीर एवं मैदा के कुल 3 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठान को पाई गई कमियों के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। इनसे 7 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जवाब एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



द भवन प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल की भी जांच

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा द भवन प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल, खसरा नंबर 71, ग्राम पिपलिया कुमार, तुलसी नगर, बॉम्बे हॉस्पिटल, इंदौर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए इसमें टोमैटो कैचअप, विनेगर, रेड चिली सॉस, पाव एवं भाजी शामिल हैं।



निरीक्षण के दौरान परिसर में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कमियां भी पाई गईं। मौके पर चॉपिंग बोर्ड खराब स्थिति में पाया गया। खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं पाई गई।



स्कूल के किचन में बर्तन में जंग लगी

स्कूल के किचन के कुछ बर्तनों में जंग लगी हुई पाई गई। पिसाई मशीन के पास ही कुछ बर्तन साफ किए जाते हुए पाए गए। अधिकारियों द्वारा सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लिए भेजे गए हैं।



पहले यह बड़ी कार्रवाई भी हो चुकी

शिशुकुंज स्कूल में खराब पानी पीने से सौ से ज्यादा बच्चे बीमार हुए थे। पानी में ई कोलाई बैक्टीरिया मिला था। इसके बाद किचन को सील कर दिया गया। एडमस एल रेस्टारेंट में एक्सपाईरी सामग्री का उपयोग पाया गया। इसके बाद इन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया और



रेस्टारेंट का लाइसेंस रद्द कर सील किया गया

सयाजी होटल में जांच में चूहे,काकरोच की गंदगी किचन में मिली। नानवेज 66 किलो बिना एक्सपाईरी डेट वाला मिला। कई और गंभीर खामियां मिली, इसके बाद सयाजी का किचन भी सील हुआ।



इंदौर के सयाजी होटल की फर्जी वेबसाइट बनाई, ग्राहक से ठग लिए 28 हजार रुपए



इंदौर में सयाजी होटल के मैनेजर ने किया सुसाइड, हाथों पर मिले कट के निशान



इंदौर नगर निगम में पहली बार 5 IAS की पोस्टिंग, कलेक्टोरेट को नहीं मिला अपर कलेक्टर



इंदौर स्मार्ट सिटी की 40 करोड़ की धंसी सड़क पर निगमायुक्त को कानूनी नोटिस



Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • जिला प्रशासन इंदौर
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • शिशुकुंज स्कूल
  • सयाजी होटल
  • सिग्नेचर बुटिक होटल