इंदौर में पति को पत्नी के चरित्र पर हुआ शक, बदले के लिए 3 माह की बेटी को टंकी में डुबोकर मार दिया
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे पत्नी के चरित्र को लेकर शंका हुई थी। पुलिस को पहले गुमराह करता रहा कि किसी ने उसकी बेटे की मार दिया। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो इसका खुलासा हुआ।
सुबह यह घटना आई थी सामने
शुक्रवार सुबह घटना सामने आई कि एक बच्ची का शव टंकी में मिला है। बच्ची गुरुवार को मां-पिता के साथ सो रही थी। घटना पर पिता कालू ने कहा कि रात को उसका विवाद एक पड़ोसी से हुआ था। आशंका है कि उसी ने मेरी बेटी को मारकर बदला लिया है। लेकिन जब पुलिस ने जांच की और सख्ती दिखाई तो पिता ने हत्या करना कबूल किया।
पिता को यह था शक
खजराना मंदिर क्षेत्र में हुई इस घटना से हर कोई दहल गया था। बच्ची के माता-पिता मंदिर के बाहर ही फूल-हार बेचते हैं। कातिल पिता को शक था कि यह उसकी बेटी नहीं है। इसी बात को लेकर विवाद भी होते थे। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा- सुबह शव मिलने के बाद परिवार के बयान के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में यह पता चला है कि बच्ची के माता-पिता दोनों ही आपस में झगड़ते हैं। सीसीटीवी भी देखा गया है। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में पिता ने हत्या करना कबूल किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक