इंदौर में अवैध कॉलोनी की शिकायत जांच में निगम ने लोकायुक्त को भेजे 13 भवन अधिकारियों के नाम

Sanjay Gupta | Apr 24, 2026, 17:28 IST
indore-illegal-colony
इंदौर में अवैध कॉलोनी व निर्माण को लेकर हुई शिकायत की लोकायुक्त में जांच शुरू हो गई है। इसे लेकर इंदौर नगर निगम ने लोकायुक्त को जानकारी भी भेजी है। इसमें शिकायत के संबंध मेंं 13 भवन अधिकारियों के नाम की सूची लोाकायुक्त को दी गई है।

Indore. इंदौर शहर में अवैध कॉलोनियों और निर्माण को लेकर पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। लोकायुक्त में की गई शिकायत में निर्माण करने वालों के साथ निगम के अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप थे। इसमें जोन 22 के तहत लसूडिया मोरी स्थित लुनिया कंपाउंड के अवैध कॉलोनी निर्माण की शिकायत थी। यह शिकायत अक्टूबर 2024 में हुई थी जिसमें लोकायुक्त इंदौर द्वारा जांच की जा रही है।



indore Lokayukt


शिकायत में इन सभी के थे नाम

शिकायत में तत्कालीन अपर आयुक्त के साथ ही गजल खन्ना, पी.सी. जैन, श्रद्धा गोयल (सोनी), सत्येंद्र राजपूत, सुरेश चौहान, वैभव देवलासे, अवधेश जैन, उदयसिंह भदौरिया, विशाल राठौर, शिवराज यादव, रवि सनोटिया, गजेंद्र,अनुराग शर्मा, राजू रावेरकर, विजय जेसवानी, बद्रीलाल पंवार सहित अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए थे। लोकायुक्त ने जांच प्रक्रण 354/24 दर्ज कर जांच शुरू की है।



निगम के भेजे पत्र में 13 भवन अधिकारियों के नाम

इसी मामले में लोकायुक्त ने नगर निगम से भवन अधिकारियों व अन्य मुद्दों को लेकर जानकारी मांगी थी। इसमें निगम ने 13 भवन अधिकारियों के नाम लोकायुक्त को भेजे हैं। इसमें महेश शर्मा, दौलत सिंह गुण्डिय, अश्विनी जनपदे, पीएस कुशवाह, ओपी गोयल, असित खरे, गजल खन्ना, अनूप गोयल, गितेश तिवारी, शिवराज सिंह यादव, टीना सिसोदिया, विशाल राठौड, सत्येंद्र राजपूत के नाम हैं।



ये खबरें भी पढ़ें....



MP बार काउंसिल सचिव की नियुक्ति पर सवाल, बिना रिजल्ट घोषित हुए बन गए सचिव



एमपी न्यूज: किसानों के लिए बड़ा फैसला : गेहूं खरीदी का टारगेट 100 लाख मीट्रिक टन



ट्रैक्टर चलाने वाले किसानों को बहरेपन का खतरा, ड्राइवरों में बढ़ा डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन



पराली जलाने के मामले में एमपी देश में अव्वल, कृषि मंत्री का क्षेत्र ही सबसे आगे





Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • लोकायुक्त
  • लोकायुक्त इंदौर
  • अवैध कॉलोनी
  • पूर्व पार्षद दिलीप कौशल