SC-ST विभाग की 40 करोड़ की जमीन पर काटी अवैध कॉलोनी, इंदौर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
indore. इंदौर जिले में भूमाफियाओं एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अब सख्ती शुरू हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर मल्हारगंज तहसील में यह कार्रवाई हुई।
इस जमीन से हटाया कब्जा
एसडीएम मल्हारगंज निधि वर्मा और तहसीलदार द्वारा ग्राम सिरपुर में सर्वे नंबर 33 की करीब तीन हेक्टेयर जमीन पर यह कार्रवाई की गई। जांच में आया कि राजस्व रिकार्ड में जमीन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के नाम दर्ज है।
यहां अज्जू खां पिता भूरु खान, निवासी 17 सम्राट नगर द्वारा शासकीय भूमि को अपनी निजी भूमि सर्वे क्रमांक 37/1 बताकर छोटे-छोटे प्लाट काटे गए। नोटरी के माध्यम से उनका विक्रय कर "न्यू लक्ष्मी नगर" नाम से अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया।
एफआईआर भी दर्ज
इंदौर प्रशासन ने मामले में अज्जू खां के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत चंदन नगर थाने में केस भी दर्ज कराया है। वहीं जिन्होंने प्लाट पर अस्थाई निर्माण बनाए उन्हें हटाने के भी आदेश हो गए हैं।
5-5 लाख में बेचे प्लाट
जांच में यह भी सामने आया है कि भूमाफिया द्वारा लगभग 100 से अधिक प्लॉट करीब 5 लाख रुपए प्रति प्लॉट की दर से विक्रय किए गए। इससे आम लोगों से 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की गई।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के सारांश जैन का टीम इंडिया में चयन, मध्यप्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर ने रचा बड़ा इतिहास
हाथी के कुचलने से हुई मौत के बाद इंदौर प्रशासन का फैसला, प्रवेश रोकने के लिए बनेगी एसओपी
इंदौर में बिल्डर को अवैध कॉलोनी केस से बचाने सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में पिता का नाम मप्र शासन बताया
इंदौर में अवैध कॉलोनी की शिकायत जांच में निगम ने लोकायुक्त को भेजे 13 भवन अधिकारियों के नाम