विजयवर्गीय बोले- हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर तमाचा मारा, दूसरे पर महाराष्ट्र मारेगी

Sanjay Gupta | Nov 10, 2024, 23:40 IST
Congress works
महाराष्ट्र से चुनाव प्रचार कर लौटे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में कार्यकर्ता सम्मान और दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए। विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर थप्पड़ मारा है और महाराष्ट्र की जनता भी दूसरा गाल पर थप्पड़ मारेगी।

INDORE : विधानसभा एक में रविवार 10 नवंबर को हुए कार्यकर्ता सम्मान व दीपावली मिलन समारोह में महाराष्ट्र से प्रचार कर लौटे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। इस दौरान वह भावुक भी हुए और अभी तक की राजनीतिक यात्रा पर बात की और कहा जो भी कुछ हूं संघ की वजह से हूं।



महाराष्ट्र की जनता मारेगी तमाचा

विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर तमाचा मारा है दूसरे पर महाराष्ट्र की जनता तमाचा मारेगी। हरियाणा में सभी सर्वे कांग्रेस की जीत की बात कह रहे थे, लेकिन बीजेपी ने वहां शानदार जीत दर्ज की। विकास वहीं होता है, जहां डबल इंजिन की सरकार होती है। कांग्रेस शासित राज्यों में कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है। जातीय गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है, जबकि मोदीजी विकास की राजनीति करते हैं।



संघ के संस्कारों ने मुझे इस काबिल बनाया है

रविवार को दलाल बाग मैदान में हुए आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 सदस्यता अभियान में देश में अव्वल रहा है। 50 साल पहले कांग्रेस के जमाने में संघ की शाखा में जाने पर भी बड़े सवाल खड़े होते थे और घर आकर लोग शाखा में ना जाने की चेतावनी देते थे। उस समय मेरे पिताजी ने दबाव में आकर मना किया, लेकिन मेरी मां ने शाखा में जाने का समर्थन किया। शाखा में मिले संस्कारों की वजह से में आज आपके सामने खड़ा हूं। समाजसेवा और देशभक्ति की सेवा की शिक्षा मुझे आरएसएस से मिली। मैने पहला चुनाव हारने के लिए ही लड़ा था, लेकिन जीत गए और उसके बाद कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। मुझे यह कहते हुए गर्व है हम उस युग में जी रहे हैं जिसमें मोदीजी प्रधानमंत्री है।



हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य है

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य है दुनिया में 7 अजूबे हैं, लेकिन आठवां अजूबा बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी जीतोड़ मेहनत से पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है।



यह भी रहे कार्यक्रम में

कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आकाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला, एमआईसी सदस्य गण, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा नेता एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के दौरान 500 से ज्यादा सदस्य बनाने वाले करीब 35 कार्यकर्ताओं और सदस्यता अभियान के प्रभारी गोविंद सिंह परमार और विजय बिंजवे का सम्मान किया गया। आयोजन मेंटीनू जैन, नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान चाँदू नेता, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला, निरंजन सिंह चौहान, घनश्याम काकाणी, मनोज मिश्रा, जयदीप जैन, भूपेंद्र सिंह केसरी, महेश बैरागी, बबली नरवरिया, शिखा संदीप दुबे, बरखा नितिन मालू, संध्या यादव, नीता मुकेश शर्मा, राहुल जायसवाल, संतोष गौर, कमल बाघेला, शिवम यादव, सीमा कृष्ण वल्लभ डाबी, सोनाली मुकेश धारकर, सुभाष सुनैल. राजा यादव, महेश खाटवा, सुनिता गुरंग, देवेंद्र इनानी आदि उपस्थित थे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • MP BJP
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • महाराष्ट्र चुनाव