चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर दो मासूम बच्चों को तालाब में फेंका

Aman Vaishnav | Aug 18, 2026, 08:55 IST
चरित्र शंका में पति बना हैवान
इंदौर के कनाड़िया में चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही अपने दो मासूम बच्चों को तालाब में फेंक दिया। इस दौरान बेटा बच गया लेकिन बेटी की मौत हो गई।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • इंदौर के कनाड़िया में चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की हत्या।
  • इसके बाद उसने बेटी और बेटे को तालाब में फेंक दिया।
  • बेटा तालाब से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
  • बेटी का शव देर रात तालाब से बरामद हुआ।
  • पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

झालरिया गांव में हुई वारदात

बता दें कि यह घटना सोमवार रात कनाड़िया क्षेत्र के झालरिया गांव में हुई। समय रात करीब 11 से 12 बजे के बीच का बताया जा रहा है। गांव में रहने वाला सुनील चौहान पेशे से ड्रायवर है। वह मूल रूप से देवास जिले के सतवास का निवासी है।



चरित्र शंका बनी वजह

पुलिस के मुताबिक सुनील को अपनी पत्नी अनिता के चरित्र पर शक (चरित्र शंका में ली जान) था। इसी शक के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वह अनिता को घर के बाहर झाड़ियों में ले गया। वहां पहले उसका गला दबाया, फिर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।



पत्नी की हत्या के बाद वह घर वापस गया। वहां से वह दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया। दोनों को पास के तालाब में फेंक दिया गया।



बेटे ने बचाई अपनी जान

जानकारी के अनुसार 12 साल का अजय तालाब में गिरने के बाद डूबने का नाटक करता रहा। मौका मिलते ही वह अंधेरे में तालाब से बाहर निकल आया। उसने सीधे गांव वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसी सूचना पर पुलिस को घटना का पता चला।



वहीं 13 साल की बेटी माही की भी तालाब में ही हत्या कर दी गई थी। उसका गला दबाकर उसे डुबाया गया।



पुलिस पहुंची, आरोपी फरार मिला

सूचना मिलते ही पुलिस रात करीब 1 बजे सुनील के घर पहुंची लेकिन आरोपी वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए तुरंत टीम बनाई। इलाके में तलाश के दौरान वह घूमता हुआ मिला। पुलिस ने उसे पहचानकर हिरासत में ले लिया।



बताया जा रहा है कि आरोपी रात में इलाके से भागने की तैयारी में था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने खुद की जान देने की कोशिश की थी।



SDRF ने रातभर की तलाश

घटना के वक्त पुलिस को बेटी माही की कोई जानकारी नहीं थी। अंधेरे के कारण घटनास्थल के आसपास तुरंत तलाश संभव नहीं हो सकी। रात करीब ढाई बजे राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया।



करीब आधे घंटे की तलाश के बाद रात 3 बजे माही का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। पत्नी अनिता का शव पहले ही झाड़ियों से बरामद हो चुका था।



ये खबरें भी पढ़िए...

लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े



बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: लिव इन पार्टनर ने AI चैटबॉट से पूछे थे हत्या के तरीके



कैंसर से जंग लड़ रहे पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी, कहा तुम तो कल मर जाओगे



क्राइम न्यूज: सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार



Tags:
  • इंदौर
  • क्राइम न्यूज
  • चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की हत्या
  • पत्नी की हत्या
  • चरित्र शंका
  • चरित्र शंका में ली जान