इंदौर में क्रिकेट खेल रहे दो बच्चों का किडनैप, आरोपी की एक गलती से पुलिस ने सात घंटे में दबोचा

Aman Vaishnav | Apr 24, 2026, 10:17 IST
indore kidnapping case children rescued
गुरुवार 23 अप्रैल की शाम इंदौर के तिरुपति गार्डन से दो बच्चों का अपहरण हो गया था। आरोपियों ने परिजनों से 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। हालांकि पुलिस बच्चों को सुरक्षित वापस ले आई है। आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंदौर शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है जो पैरेंट्स के लिए काफी चिंताजनक है। गार्डन में खेल रहे दो मासूमों को जानवर दिखाने के बहाने किडनैप कर लिया गया।



सिर्फ इतना ही नहीं घरवालों को फोन कर फिरौती की भी मांग की गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक दंपती, एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है।



क्रिकेट खेल रहे थे बच्चे

दरअसल यह घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है, जब दोनों बच्चे नैतिक और सम्राट बच्चे तिरुपति गार्डन में क्रिकेट खेल रहे थे। शाम होने पर दादी उन्हें देखने पहुंची तो दोनों वहां नहीं मिले। जब इधर उधर लोगों से पूछताछ करने पर भी दोनों को पता नहीं चला तो घरवालों ने पुलिस में FIR दर्ज कराई।



317945b2-d9b


15 लाख की फिरौती

सूचना मिलते ही टीआई सुरेंद्र रघुवंशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थानों की टीमों को लगा दिया था।



पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिनमें एक युवती बच्चों को अपने साथ ले जाती हुई दिख रही थी। बच्चों के दादा ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने उन्हें वीडियो कॉल के जरिए 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इसके बाद फोन बंद हो गया था।



वहीं, जिस नंबर से बच्चों के दादा को फोन आया था, उसे सर्विलांस पर डाला गया था। फोन की लोकेशन निकालने के बाद बच्चों को राजेंद्र नगर के दत्त नगर में एक बिल्डिंग से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।



d45f1958-22c


सीसीटीवी फुटेज देख कर आरोपियों को पकड़ा

एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख कर आरोपी लड़की के रूट की पहचान की। फिरौती के लिए जो फोन आया था, उसका नंबर सर्विलांस पर डाला गया था। साथ ही मुखबिरों को भी एक्टिव किया गया था।



आरोपी आपस में वॉट्सऐप पर चैट कर रहे थे। इन्हीं में से एक नंबर से वॉट्सएप कॉल करके 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर डाला और उसकी लोकेशन ट्रैक की।



बच्चों को दत्त नगर की एक बिल्डिंग में रखा गया था। पुलिस सतर्कता से वहां पहुंची। जैसे ही आरोपियों को पुलिस ने देखा वे भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।



आरोपी भाई-बहन और दंपति

एसीपी सिंह ने ये भी बताया कि आरोपियों में भाई-बहन राधिका और विनीत, साथ ही पति-पत्नी ललित और तनीषा शामिल हैं। तनीषा ही बच्चों को अपने साथ ले गई थी।



वह राधिका की सहेली है। आरोपियों ने बच्चों को किसी भी तरह की चोट या नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। दोनों बच्चों का मेडिकल टेस्ट भी करवा लिया गया है।



वहीं बच्चों के चाचा राहुल सोनकर ने कहा कि आरोपी लड़की बच्चों को पक्षी और जानवर दिखाने के बहाने अपने साथ ले गई थी।



ये खबरें भी पढ़िए...



मध्यप्रदेश न्यूज: 4 साल के मासूम को पुलिस ने नहीं ढूंढा, IAS के ड्राइवर ने रात 1 बजे पहुंचाया था थाने



एमपी न्यूज: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, खर्चे के नहीं थे पैसे तो पुजारी को किया किडनैप



छात्र ने फिरौती के लिए किया खुद को किडनैप, जुएं में बुलेट हारने पर पिता से मांगी रकम!



तलाक मांगा तो पत्नी का गला घोंटा, फिर खुद लगा ली फांसी, उजड़ गई दुनिया



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • पुलिस
  • सीसीटीवी फुटेज
  • टीआई
  • मेडिकल
  • राजेंद्र नगर
  • एसीपी
  • किडनैप