चंपू अजमेरा की फिनिक्स टाउनशिप में नया खेल, नई कॉलोनी बताकर बिक्री

Sanjay Gupta | Dec 19, 2024, 19:49 IST
भूमाफिया चंपू अजमेरा Photograph: (Indore)
इंदौर में भूमाफिया चंपू अजमेरा फिनिक्स टाउनशिप का मामला सामने आया है, जो पहले से ही लिक्विडेशन में हैं और मामला इंदौर हाईकोर्ट चल रहा है। लेकिन इस जमीन को लेकर खेल शुरू हो गया है। मामले में जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।

INDORE. भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर है, लेकिन जमीन की जादूगरी जारी है। ताजा मामला फिनिक्स टाउनशिप का सामने आया है, जो पहले से ही लिक्विडेशन में हैं और इसका मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में चल रहा है। इसके पीड़ितों को अभी भी प्लॉट मिलना बाकी है। लेकिन इस जमीन को लेकर बड़ा खेल शुरू हो गया है। जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी हुआ है।



यह हो रहा है खेल

फिनिक्स टाउनशिप कैलोद हाला में विविध सर्वे नंबर पर है। इसमें एक सर्वे नंबर 292 भी है, जिसका रकबा 1.862 हेक्टेयर है। अब इस सर्वे नंबर को पहले तो हाईकोर्ट में केस चलने के बाद भी अगस्त 2024 में मूल किसानों ने मेसर्स दि लिगेसी इन्फ्रा फर्म के सावन जैन, पुनिल जैन और हेमेंद्र सिंह राणावत को बेच दिया। वहीं अब फर्म द्वारा इस सर्वे नंबर पर अलग से कृपा विहार टाउनशिप को बताकर प्लॉटिंग की गई और इसके सौदे किए जा रहे हैं। जबकि इन सभी सर्वे नंबर की पहले से ही टीएंडसीपी फिनिक्स टाउनशिप पर है और इसमें पीड़ितों के प्लॉट का निराकरण नहीं होने तक कोई भी खरीदी-बिक्री नहीं हो सकती है। क्योंकि कंपनी लिक्वीडेशन में हैं और इसका मामला प्राथमिकता पर हाईकोर्ट में चल रहा है।





Indore Land Mafia Champu Ajmera


10 किसानों को भेजा नोटिस

इस मामले में जूनी इंदौर अपर तहसीलदार कोर्ट से दस किसानों को नोटिस गया है जो जमीन के पहले मूल स्वामी थे, लेकिन वह तो अगस्त 2024 में ही जमीन द लिगेसी इन्फ्रा को बेच चुके हैं। इस नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा सर्वे नंबर 292 पर कृपा विहार नाम से जो फिनिक्स टाउनशिप का ही हिस्सा है, प्लॉट का विक्रय किया जा रहा है। पटवारी रिपोर्ट में सामने आया है कि यहां पर रोड बन रही है और पूर्व टीएंडसीपी को निरस्त नहीं कराया गया है। इस पर लिक्वीडेटर भी नियुक्त है। इस तरह कृपा विहार के नाम से बिक्री करके टीएनसीपी, रेरा, पंचायत एक्ट इन सभी का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके लिए कोर्ट में आकर अपना जवाब पेश करें।



Indore Land Mafia Champu Ajmera


कायदे से इन्हें जाना था नोटिस

तहसीलदार ने नोटिस झुम्माबाई, हीरामणि, संजा, मुस्कान बाई, रीता बाई, अन्नपूर्णा बाई, राधा, गायत्री बाई और धर्मराज को भेजा है। जबकि कायदे से जमीन को लेकर अब नोटिस द लिगेसी फर्म के कर्ताधर्ताओं को होना चाहिए था, जो किसानों की आड़ में बच रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Indore News
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • Indore High Court
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • Champu Ajmera
  • चंपू अजमेरा
  • भूमाफिया चंपू अजमेरा
  • फिनिक्स टाउनशिप मामला