इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी

Sanjay Gupta | Mar 26, 2026, 20:54 IST
Photograph: (the sootr)
INDORE. इंदौर में लॉरेंस विश्नोई गैंग के हेरी बॉक्सर द्वारा बिल्डर से 15 करोड़ की वसूली की धमकी आ चुकी है। वहीं अब खुलासा हुआ है कि इसी गैंग से कॉलेज संचालक को भी एक माह पहले 10 करोड़ वसूली की धमकी आ चुकी है।

INDORE. मध्यप्रदेश के साथ ही इंदौर में लॉरेंसविश्नोई गैंग के नाम से फोन पर करोड़ों की वसूली की धमकियां बढ़ती जा रही है। हाल ही में रियल एस्टेट कारोबारी बिल्डर संजय मोगरा (जैन) को धमकी मिली थी। इसमें 20 मार्च को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। साथ ही अशोकनगर जेल में बंद शूटर मनीष जांगिड़ को प्रॉडक्शन वारंट पर इंदौर लेकर आए। जानकारी मिली है कि गैंग द्वारा कारोबारियों को धमकाने के लिए जांगिड़ को हायर किया था और उसे अलग-अलग खातों से राशि भी भेजी गई। साथ ही इंदौर में भी कुछ लोगों को धमकाने का ठेका दिया गया। वहीं पता चला है कि इंदौर में एक माह पहले एक कॉलेज संचालक को भी धमकी मिल चुकी है।



कॉलेज संचालक से मांगे थे 10 करोड़

जानकारी के अनुसार अपोलो डीबी सिटी (निपानिया) निवासी रंजन मित्तल जो पिपल्याकुमार क्षेत्र में कॉलेज संचालित करते हैं, उन्हें भी धमकी मिल चुकी है। संजय जैन की तरह ही उन्हें भी विदेशी नंबरों से कॉल और वॉयस नोट भेजकर धमकाया गया। इसमें 10 करोड़ की मांग की गई थी। क्राइम ब्रांच पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक 7 और 8 फऱवरी को उन्हें धमकी मिली थी।



जांगिड़ से खुलासे की उम्मीद

इन धमकियों को लेकर क्राइम ब्रांच जांगिड़ को अशोकनगर जेल से लेकर आई है। उसे रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। गैंग के लिए जागिंड़ धमकाने और रैकी करने का काम करता है। इससे डरकर कारोबारी राशि देने के लिए तैयार हो जाते हैं। अभी तक जांच में सामने आया है कि रंजन मित्तल और संजय जैन को धमकाने के लिए जिस नंबर (13029469500) का इस्तेमाल किया गया, उसी नंबर से अशोक नगर के कारोबारी अंकित अग्रवाल को भी धमकाया गया था।



इंदौर के एक बिल्डर से हो चुकी है वसूली

सूत्रों के अनुसार इंदौर में करीब एक माह पहले एक और बिल्डर को धमकी के फोन आए थे। इसकी उन्होंने सूचना तो कुछ अधिकारियों को दी लेकिन केस दर्ज नहीं कराया। बताया जाता है कि डरकर उन्होंने यह राशि क्रिप्टोकरेंसी के जरिए गैंग तक पहुंचा दी। माना जाता है कि इसी कारण गैंग के हौंसले बढ़ रहे हैं और उनके धमकी देने की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में महू में अस्पताल संचालक के बेटे को भी धमकाकर 5 करोड़ की मांग की गई थी।



सोशल मीडिया से गैंग फैल रहा है

पुलिस जांच में आया है कि हैरी बॉक्सर से जांगिड़ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था। इसके बाद उसे धमकाने के ठेके मिलने लगे। उसे विविध खातों से रुपए भी ट्रांसफर हुए हैं। मनीष ने अशोक नगर में एक कारोबारी के घर की रैकी कर पेट्रोल बम फेंकने की घटना को भी अंजाम दिया था। साइबर जांच में यह भी सामने आया है कि धमकी देने के लिए वीपीएन और इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग हो रहा है।



यह खबरें भी पढ़ें...



इंदौर में बिल्डर जैन को लारेंस गैंग के हैरी बाक्सर नाम से 15 करोड़ की फिरौती की धमकी



इंदौर में एक ही दिन में लोगों ने भरवा लिया तीन दिन का पेट्रोल-डीजल, डिपो पर 1 माह का स्टॉक मौजूद



शादी के नाम पर युवक ने 40 महिलाओं को ठगा, 6 ने बिछाया जाल, इंदौर में धरा गया



इंदौर पेंटहाउस विवाद में बाप-बेटे ने मचाया उत्पात, इंफोसिस की महिला इंजीनियर को कार से कुचला



लारेंस विश्नोई गैंग







Tags:
  • क्राइम ब्रांच
  • सोशल मीडिया
  • अशोकनगर
  • धमकी
  • लारेंस विश्नोई गैंग