इंदौर में 37 शराब ठेकेदारों पर 1.17 करोड़ का जुर्माना, कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Published:
इंदौर में तय कीमत से कम और ज्यादा दाम पर शराब बेचने वाले 11 ठेकेदारों को आबकारी विभाग ने 26 लाख के नोटिस जारी किए हैं।
Indore excise department issues 26 lakh notices to 11 liquor contractors for violating MRP and MSP rules
मध्य प्रदेश में शराब ठेकेदार बेलगाम हो रहे हैं। देवास और सागर में जहरीली शराब कांड और फिर देवास में टीआई दिलीप पुरी की मौत ने शराब के गंदे धंधे की सच्चाई उजागर कर दी है। वहीं अधिक ड्यूटी पर दुकान उठाने वाले ठेकेदार अपनी लागत निकालने के लिए शराब को तय कीमत से अलग अपने दाम पर बेच रहे हैं।

इंदौर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 173 शराब दुकानों के ठेके करीब 2100 करोड़ रुपए में गए हैं। यह रकम सरकार की तय ड्यूटी से भी ज्यादा है। दरअसल, ठेकेदारों ने अपना रसूख बनाए रखने के लिए महंगे दामों पर ठेके लिए थे। वहीं अब यही सौदा उनके लिए घाटे का कारण बन गया है।



इस घाटे की भरपाई के लिए ठेकेदार अब अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कुछ दुकानों पर शराब तय कीमत से ज्यादा में बेची जा रही है। वहीं, कुछ ठेकेदार ज्यादा से ज्यादा शराब बेचने के लिए उसे तय न्यूनतम कीमत से भी कम में बेच रहे हैं।



गौरतलब है कि शराब की हर बोतल पर अधिकतम बिक्री मूल्य (MRP) और न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) लिखा होता है। नियम के मुताबिक, शराब को न तो MRP से ज्यादा और न ही MSP से कम कीमत पर बेचा जा सकता है। ऐसा करना अवैध है।



इन 11 ठेकेदारों को 26 लाख के नोटिस

आबकारी विभाग ने शराब की कीमतों में हेरफेर करने की आई शिकायतों की जांच कराई। इसके बाद अब 11 शराब ठेकेदारों को करीब 26 लाख रुपए के नोटिस दिए गए हैं। इसमें तय कीमत से अधिक और तय न्यूनतम कीमत से कम में भी शराब बेचने का मामला है।



इन 11 ठेकेदारों को 26 लाख के नोटिस

  • अनिता लिकर्स मुकेश नामदेव साजन नगर इंदौर- एमएसपी केस (2.12 लाख का नोटिस)
  • श्री कृपा अल्कोबेव सागर लखवानी- एमएसपी (2.61 लाख का नोटिस)
  • मृत्युंजय लिकर बसंतलाल जायसवाल- एमएसपी केस (2.69 लाख का नोटिस)
  • मां कालका लिकर गैलरी, शोभित यादव- एमआरपी केस (3 लाख का नोटिस)
  • कैटलिस्ट ब्रुअरीज अंशु राज सिंह हाडा- एमआरपी केस (7.43 लाख का नोटिस)
  • सुनील डोंगले- एमआरपी केस (1.33 लाख का नोटिस)
  • लालू लिकर्स स्वप्निल ठाकुर- एमआरपी केस (2.33 लाख का नोटिस)
  • राजकुमार तिवारी- एमआरपी केस (1.10 लाख का नोटिस)
  • एसआर डिलाइट सूरज रजक- एमआरपी केस (1.57 लाख का नोटिस)
  • रामेश्वर पिता नारायण- एमआरपी केस (43 हजार का नोटिस)
  • मृत्युंजय लिकर बसंतलाल जायसवाल- एमआरपी केस (32 हजार का नोटिस)

इन ठेकेदारों से वसूला जा चुका 90 लाख का जुर्माना

इसके पहले आबकारी विभाग इस वित्तीय साल में 90 लाख से अधिक का जुर्माना 26 ठेकेदारों से वसूल चुका है। इसमें भी अधिक और न्यूनतम कीमत से कम पर शराब बेचने का मामला बना है।



  • रमेश राय पर एमएसपी केस- 5.18 लाख की राशि
  • कैटलिस्ट ब्रुअरीज अंशुराज सिंह हाडा, एमआरपी केस- 3.63 लाख की राशि
  • अनिता लिकर्स मुकेश नामदेव, एमआरपी केस- 2.40 लाख
  • लालू लिकर्स स्वप्निल ठाकुर, एमआरपी केस -1.84 लाख
  • लवलीन कौर चड्ढा, एमआरपी केस- 4.48 लाख
  • एसआर डिलाइट सूरज रजक- एमआरपी केस- 4.67 लाख
  • त्रिमूर्ति लिकर सागर पाठक, एमआरपी केस- 1.89 लाख
  • आदित्य शिवहरे, एमएसपी केस- 4.45 लाख
  • आनंदीलाल मालवीय, एमएसपी केस- 3.45 लाख
  • मेसर्स हिमालया आशीष शुक्ला, एमएसपी केस- दो लाख
  • मृत्युंजय लिकर बसंतलाल जायसवाल, एमआरपी केस- 1.82 लाख
  • रमेशचंद्र राय, एमएसपी केस- 3.81 लाख
  • भूषण भद्रावाले, एमआरपी केस- 3.33 लाख
  • आरती शिवहरे, एमएसपी केस- 1.75 लाख
  • मां कालका, अशोक पिता मांगीलाल, एमआरपी केस-1.22 लाख
  • निर्मल भाटिया, एमएसपी केस- 1.53 लाख
  • मां कालका शोभित यादव पिता मूलचंद यादव, एमआरपी केस- 1.83 लाख

इन पर भी लगा जुर्माना

इसके साथ ही प्रीति जायसवाल, संतोष मालवीय, पटेल बीयर तर्फे नंदकिशोर बाथम, महेश जायसवाल, एसआर डिलाइट सूरज रजक, दुर्गेश जाट और संतोष रघुवंशी पर भी जुर्माना लगाया गया है।



FAQ



1. इंदौर के शराब ठेकेदार तय कीमत से अलग दाम पर शराब क्यों बेच रहे हैं?



वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इंदौर की 173 शराब दुकानों के ठेके करीब 2100 करोड़ रुपए में उठे हैं, जो सरकार की तय ड्यूटी से भी अधिक है। अपना रसूख दिखाने के लिए ठेकेदारों ने महंगे ठेके तो ले लिए, लेकिन अब उन्हें घाटा हो रहा है। इसी घाटे को पूरा करने के लिए वे कहीं तय कीमत से ज्यादा दाम ले रहे हैं तो कहीं बिक्री बढ़ाने के लिए न्यूनतम कीमत से कम में शराब बेच रहे हैं।



2. शराब की बोतल पर लिखे MRP और MSP का क्या नियम है?



हर शराब की बोतल पर अधिकतम बिक्री मूल्य (MRP) और न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) अंकित होता है। आबकारी विभाग के नियम के अनुसार, कोई भी ठेकेदार शराब को न तो MRP से ज्यादा दाम पर बेच सकता है और न ही MSP से कम कीमत पर बेच सकता है। इन दोनों ही स्थितियों में शराब बेचना गैर-कानूनी है।

Tags:
  • Indore Liquor Contractors Fined
  • इंदौर शराब ठेकेदारों पर जुर्माना
  • Liquor Price Manipulation
  • शराब की कीमतों में हेरफेर
  • Excise Department Action