रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

Sanjay Gupta | Nov 12, 2026, 12:26 IST
इंदौर लोकायुक्त ने 2026 के 11 महीनों में रिश्वत के 30 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई करते हुए 15 विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा है।
Indore Lokayukta traps corrupt officers from 15 government departments including Patwaris and police personnel in over 30 bribery cases during 2026
इंदौर लोकायुक्त की रिश्वत और भ्रष्टाचार से जुड़ी कार्रवाई में हर साल की तरह इस बार भी राजस्व विभाग सबसे आगे है। इसमें पटवारी सबसे ज्यादा रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। वहीं घूसखोरी के मामलों में पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर है। पुलिस में थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों पर भी केस दर्ज हुए हैं।

लोकायुक्त इंदौर ने साल 2026 के शुरुआती 11 महीनों में रिश्वत के 30 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई की है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी भ्रष्टाचार के मामलों में पीछे नहीं हैं। रिश्वत की रकम 2 हजार रुपए से लेकर डेढ़ से दो लाख रुपए तक रही है।



इन 15 विभागों के अधिकारी धरे गए

इन 11 माह में लोकायुक्त ने कुल 15 विभागों के अधिकारियों पर केस किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा नौ पटवारी, फिर 8 पुलिसकर्मी हैं। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के पांच अधिकारी है। साथ ही पीडब्ल्यूडी के चार, स्कूल शिक्षा विभाग के चार और महिला व बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग के भी अधिकारी है।



इनके अलावा ऊर्जा, नगरीय प्रशासन इन सभी में तीन-तीन अधिकारी-कर्मचारी धरे गए हैं। वहीं अन्य विभागों के एक-दो अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।



यह पटवारी और पुलिस वाले धरे गए

राजस्व विभाग की बात करें तो लोकायुक्त ने पटवारी सुनील बेनल, भारती राजपूत, प्रवीण पाटीदार और कला भट्ट पर केस किया है। इनमें संजय अमलियार, कुलदीप यादव, खुम सिंह धावरे और सुनील पटेल भी शामिल हैं। वहीं तहसीलदार अंतर सिंह कनेश भी धरे गए हैं।



पुलिस विभाग में इन पर हुआ केस

वहीं पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक संदीप अखाड़िया, महावीर सिंह चंदेल, आरक्षक पवन प्रजापति और कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र गुरू के नाम हैं। साथ ही निरीक्षक सुजीत श्रीवास्तव, विकास सेंधव, सहायक उपनिरीक्षक रमेश भदौरिया व प्रधान आरक्षक देवेंद्र कुमार भी शामिल हैं।



इन विभागों में यह अधिकारी-कर्मचारी धराए

पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग: इसमें सहायक लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, उपयंत्री सावित्री मुवेल, सरपंच पति चिंताराम भोमारे, उपयंत्री मनोज सावले, सचिव कृष्णदेव पटेल।



लोक निर्माण विभाग: सहायक यंत्री बालकुमार जैन, उपयंत्री धीरेंद्र नेमा, कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम व एसडीओ टीके जैन



स्कूल शिक्षा विभाग: विकासखंड स्रोत समन्वयक महेंद्र सिंह राठौर, संकुल प्राचार्य प्रभात परमार्थी, जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे व संकुल प्राचार्य राजकुमार चलानी



महिला व बाल विकास विभाग: परियोजना अधिकारी अंजिला मोह, पर्यवेक्षक संतोष कोचले व परियोजना अधिकारी धनलाल दांगी



स्वास्थ्य विभाग: चिकित्सा अधिकारी अमित शाक्य व दिव्यसाईं उइके, संविदा चिकित्सा अधिकारी मनोहर गोदारा



ऊर्जा विभाग: कनिष्ठ यंत्री कुंदन भंवर व नेमेश भोंडकरक, लाइन परिचालक सौरभ जैन



नगरीय प्रशासन विभाग: सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन, वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड़, वार्ड प्रभारी सहायक हरभजन सिंह सलूजा



जनजातीय कार्य विभाग: सहायक श्रेणी प्रदीप मंडलोई व पवन सिंह बिलवाल



सहकारिता: सहायक समिति प्रबंधक रमेशचंद्र पंड्या व कंप्यूटर ऑपरेटर अमन जोशी



जल संसाधन विभाग: अमीन राज दिनकर



उच्च शिक्षा: सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी



खाद्य नागरिक आपूर्ति: राहुल शर्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी



नर्मदा विकास प्राधिकरण: उपयंत्री अशोक गौतम



FAQ



1. साल 2026 के शुरुआती 11 महीनों में इंदौर लोकायुक्त ने कितने मामलों में कार्रवाई की है?



साल 2026 के शुरुआती 11 महीनों में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के 30 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 15 विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है।

Tags:
  • लोकायुक्त इंदौर
  • पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • महिला व बाल विकास विभाग
  • पटवारी सुनील बेनल
  • उपनिरीक्षक संदीप अखाड़िया
  • लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान
  • अधिकारी अंजिला मोह