इंदौर लोकायुक्त ने चार महीने में 20 भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत लेते धरा, पीडब्ल्यूडी में भी पांच पकड़ाए

Sanjay Gupta | Apr 22, 2026, 12:31 IST
indore lokayukta traps corrupt officers
इंदौर में एक के बाद एक भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं। इंदौर लोकायुक्त ने जनवरी से अभी अप्रैल तक 20 को रिश्वत लेते पकड़ा है। बड़ी बात यह है कि इनमें चार महिलाएं भी हैं। पीडब्ल्यूडी में तीन इंजीनियर एक साथ पकड़ाए हैं।

इंदौर रीजन में लोकायुक्त की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती जारी है। पीडब्ल्यूडी में तीन इंजीनियर एक साथ ढाई लाख रुपए की रिश्वत में पकड़ाए हैं। यह पहला मौका नहीं है, इसी महीने सात अप्रैल को भी दो इंजीनियर धराए थे। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी नहीं सुधरा है।



एक माह में पीडब्ल्यूडी में 5 इंजीनियर पकड़े गए

इंदौर में सात अप्रैल को लोकायुक्त ने छापा मारा था। इसमें सहायक इंजीनियर बालकुमार जैन को 60 हजार रुपए और सब इंजीनियर धीरेंद्र जैन को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। यह एक फर्म के 17 लाख रुपए के बिल भुगतान के लिए राशि मांग रहे थे।



अब लोकायुक्त ने 21 अप्रैल को छापा मारकर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयदेव गौतम को डेढ़ लाख और एसडीओ टीके जैन को एक लाख की रिश्वत लेते धरा है।



सब इंजीनियर अशु दुबे ने भी एक लाख रुपए मांगे थे। कुल चार करोड़ 50 लाख रुपए के बिल भुगतान के लिए राशि मांगी गई थी।



महिलाएं भी रिश्वत में पीछे नहीं

इन रिश्वत कांड में महिला अधिकारी-कर्मचारी भी पीछे नहीं है। लोकायुक्त इंदौर ने चार महिलाओं को भी रंगे हाथों पकड़ा है।



महिला बाल विकास पर्यवेक्षक खंडवा में अजिला मोहे पांच हजार की रिश्वत में धरी गई। यह राशि नियुक्ति काम के लिए मांगी थी। वहीं सरदारपुर धार में पटवारी भारती राजपूत को भी पांच हजार की रिश्वत में धरा गया। वह पट्टा काम के लिए यह रिश्वत मांग रही थीं।



इसके अलावा आयुष झाबुआ में सहायक ग्रेड 2 रत्ना प्रेम पंवार 10 हजार की रिश्वत में पकड़ाई थीं। वह वेतन बिल भुगतान के लिए रिश्वत ले रही थी।



महू में सब इंजीनियर जनपद पंचायत सावित्री मुवेले 15 हजार की रिश्वत में पकड़ाई थीं। इन्होंने भी बिल भुगतान के लिए राशि मांगी थी।



पुलिस भी केस निपटाने में मांग रही रिश्वत

इंदौर में सोना चोरी के आरोप अभी पुलिस पर ही लगे हैं। इसमें पांच पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं। लगातार खाकी पर दाग लग रहे हैं। लोकायुक्त ने भी पुलिस वालों को ट्रैप किया है।



अमझेरा धार में हत्या के केस में भी मदद करने के बदले में 50 हजार मांगे गए थे। इसमें प्रधान आरक्षक कोर्ट सरदार जयसिंह डामोर को पकड़ा गया था।



वहीं अंजड़ बडवानी में महावीर सिंह चंदेल सब इंस्पैक्टर थाना अंजड़ और पवन प्रजापति आरक्षक को 15 हजार रिश्वत में पकड़ा गया था। इन्होंने आत्महत्या के केस में मदद के लिए राशि मांगी थी।



इसके अलावा कसरावद थाना खरगोन के एएआई रवींद्र गुरु को सात हजार रुपए की रिश्वत में पकड़ा गया था।



इन विभागों में भी भ्रष्टाचारी पकड़ाए

अन्य विभागों में भी कई भ्रष्टाचारी धरे गए हैं। महेंद्र सिंह चौहान लेखाधिकारी जनपद पंचायत खरगोन को 10 हजार की रिश्वत में पकड़ा गया था।



साथ ही जनपद शिक्षा केंद्र निवाली बड़वानी के बीईओ महेंद्र सिंह राठौर और सब इंजीनियर अश्विन डागर को पांच हजार रुपए की रिश्वत में पकड़ा था।



  • जिला कार्यक्रम प्रबंधक झाबुआ यश पंवार को भी 10 हजार रुपए रिश्वत में पकड़ा था।
  • जल संसाधन विभाग धार में अमीन राज दिनकर को 10 हजार की रिश्वत में धरा गया था।
  • राजपुर बड़वानी के सहायक ग्रेड प्रदीप मंडलोई को 7 हजार की रिश्वत में पकड़ा गया था।
  • भीकनगांव नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन को 15 हजार की रिश्वत में पकड़ा गया था।

ईओडब्ल्यू ने भी एक को पकड़ा

इसके साथ ही भ्रष्टाचारियों पर दोहरी मार पड़ी है। ईओडब्ल्यू ने भी पंचायत सचिव अशोक सोलंकी सांवेर इंदौर को 25 हजार की रिश्वत में पकड़ा है। साथ ही ईओडब्लयू ने चार माह में करीब दस एफआईआर विविध आर्थिक अनियमितताओं में दर्ज की है।



ये खबरें भी पढ़िए...



इंदौर न्यूज: लोकायुक्त में PWD एसडीओ, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, सब इंजीनियर रिश्वत में धराए



लोकायुक्त के निशाने पर टीएंडसीपी की रिटायर्ड अफसर सुनीता सिंह, बिल्डर कनेक्शन भी उजागर



एमपी न्यूज: एसडीएम के नाम पर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने 15 हजार लेते रंगे हाथों किया ट्रैप



मध्यप्रदेश न्यूज: पुलिस पर वारंट तामीली में लगे लूट के आरोप में सीपी संतोष सिंह की चेतावनी



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • महिला बाल विकास
  • ईओडब्ल्यू
  • पंचायत सचिव
  • नगर परिषद
  • जल संसाधन विभाग
  • जनपद पंचायत
  • लोकायुक्त इंदौर
  • राजस्व निरीक्षक