महिंद्रा के डीलर सौम्या व्हीकल्स पर 20 हजार का जुर्माना, MRP से ज्यादा में बेचा ऑयल
इंदौर में देवास नाका पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत डीलर सौम्या व्हीकल्स का शोरूम और वर्कशॉप है। यहां से एक ग्राहक ने ऑयल खरीदा था जिसके पैकेट पर कीमत 110 रुपए लिखी थी, लेकिन इसे 140 रुपए में बेचा गया। इसकी शिकायत हुई और अब इस पर विभाग ने 20 हजार का जुर्माना ठोका है।
यह हुई थी शिकायत
बता दें कि यह शिकायत ग्राहक प्रथम जायसवाल ने की थी। जायसवाल ने यह शिकायत जागरूक उपभोक्ता समिति के मुकेश अमोलिया को दी थी। उन्होंने शिकायत नापतौल विभाग (मध्यप्रदेश नापतौल विभाग) में की। इसमें विभाग के निरीक्षक केएस ठाकुर ने जांच की और इसके बाद उप नियंत्रक संजय पाटणकर ने इसमें 20 हजार का जुर्माना लगाया।
इन सभी पर लगा जुर्माना
इसमें कंपनी की डायरेक्टर श्वेता अग्रवाल और बिहारीलाल पोद्दार के साथ ही शरद यादव (सेल्स एग्जीक्यूटिव) और कंपनी सौम्या पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस आदेश के बाद सभी ने चालान के जरिए यह राशि जमा कर दी है।
मालिक प्रवेश अग्रवाल का अग्निकांड में हुआ था निधन
बता दें कि इस कंपनी के मालिक व कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का निधन अक्टूबर 2025 में शोरूम के ऊपर उनके आवास पर लगी आग में हो गया था। इस दुखद हादसे में उन्होंने अपनों की जान बचाने में अपनी जान गंवा दी थी।
ये खबरें भी पढ़िए...
प्यार किया है तो चुकानी होगी कीमत, खाप पंचायत ने लगाया 21 लाख का जुर्माना
रेलवे का नया नियम : आरपीएफ इंस्पेक्टर भी अब मौके पर वसूल सकेंगे जुर्माना
शिक्षक ने करोड़ों का घोटाला कर कॉलोनी काटी, ED ने कुर्क किए 56 प्लॉट
मध्यप्रदेश न्यूज: मिड-डे मील घोटाला! रसोइयों के नाम पर डकार गए हर महीने करोड़ों रुपए