इंदौर महापौर कृपया ध्यान दें- शौचालय के बाहर शहीद क्रांतिकारियों के पोस्टर क्यों, संस्था उन्हीं की

Sanjay Gupta | Mar 23, 2025, 12:56 IST
INDORE NEWS
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव की संस्था द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें शहीद क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीरें लगाई गई हैं। अब इस पर विवाद हो गया है।

इंदौर के मित्र के रूप में पुकारे जाने वाले महापौर पुष्यमित्र भार्गव की संस्था के एक पोस्टर के बाद सवाल उठने लगा है कि ऐसा क्यों हो रहा है। यह पोस्टर किसी और के नहीं बल्कि शहीद क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के हैं। जिनका आज यानी 23 मार्च रविवार को शहीद दिवस है। बता दें कि यह पोस्टर शौचालयों के बाहर लगे हैं।



महापुरुषों को शौचालयों में सुशोभित कर दिया

महापौर इस तरह से जुड़े

यह यात्रा 23 मार्च रविवार को शाम 6 बजे संत सेवालाल चौराहा (फूटी कोठी) से महाराणा प्रताप चौराहा तक निकलने वाली है। पोस्टर पर इसके साथ ही लिखा है कि निवेदक संस्था संघमित्र एवं जागृत युवा संगठन। संरक्षक- पुष्यमित्र भार्गव (महापौर इंदौर)



ये भी खबर पढ़ें...इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल



महापौर परिषद में भी उठा था मुद्दा

इसके पहले 24 दिसंबर 2024 को इंदौर नगर निगम के सम्मेलन में शौचालयों के बाहर पोस्टर को लेकर पार्षद रुबीना इकबाल खान ने मुद्दा उठाया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि जगह-जगह शहर में पोस्टर लगे हैं जो शहर को बदरंग कर रहे हैं। महापौर जी आपके पोस्टर तो शौचालयों के बाहर टंगे हैं, आपको क्या बदबू नहीं आती है।



WhatsApp Image 2025-03-23 at 11.58.57


तब महापौर ने यह किया था वादा

इस दौरान महापौर ने कहा था कि उन्होंने किसी को भी पोस्टर लगाने के लिए नहीं कहा है। मेरे जन्मदिन के लिए भी मैं निगम अधिकारियों से कह रहा हूं कि जहां भी मेरे भी पोस्टर लगे मिले उन्हें हटा दीजिए। इसके बाद उनके आवास के पास लगे आदमकद पोस्टर को हटाया गया और इसका प्रचार भी जमकर हुआ कि महापौर ने ही अपने पोस्टर हटवा दिए।



ये भी खबर पढ़ें... इंदौर में हत्या के प्रयास में आरोपी अक्षय बम की सुरक्षा में लगी पुलिस



क्या शौचालयों के बाहर पोस्टर गलत है

शौचालयों के बाहर पोस्टर के लिए निगम से टेंडर हुए हैं, इसमें कंपनी के पास शौचालयों को बनाने और राजस्व के लिए होर्डिंग, पोस्टर से आय का अधिकार दिया गया था। यानी कानूनी तौर पर यह पोस्टर वैध है। लेकिन महापुरुषों, क्रांतिकारियों के इस पोस्टर से लोगों की भावनाएं आहत हुई है। जबकि खुद यह आयोजन महापौर से जुड़ी संस्था ही करा रही है तो ऐसे में सवाल उठ रहे हैं। एक और उनकी याद में मशाल यात्रा हो रही है वहीं उनके पोस्टर शौचालयों के बाहर चस्पा किया गया है।



thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • MP News
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर समाचार
  • MP
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र
  • शहीद दिवस
  • भगत सिंह
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौर महापौर