इंदौर में छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ मंदिर से लौट रही थी, बंधक बनाकर की दरिंदगी
इंदौर के महू से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक छात्रा अपने दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि दर्शन करने के बाद उसके साथ क्या अनहोनी होने वाली है।
भक्ति के रास्ते पर घात लगाए बैठे दरिंदों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस खौफनाक मंजर ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में मंगलवार, 14 अप्रैल की दोपहर बेरछा के जंगलों में एक शर्मनाक घटना हुई। यहां एक युवक और युवती को दो अज्ञात बदमाशों ने बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद युवती के साथ गैंगरेप किया।
बदमाशों ने पहले युवक पर लाठी से हमला किया और उसे वहां से भगा दिया। फिर युवती को जंगल में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
कॉलेज छात्रा से रेप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित मजदूरी करता है, जबकि युवती इंदौर में कॉलेज की छात्राहै। मंगलवार को दोनों मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद जब वे सड़क के किनारे थोड़ी देर रुके, तभी पीछे से दो बदमाश आए और युवक पर डंडे से हमला कर दिया।
युवक की गर्दन और हाथ में चोटें आई हैं। बदमाशों ने उसे डरा-धमकाकर भगाया और फिर युवती को खींचकर जंगल में ले गए। इसके बाद युवक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
पीड़ितों को थाने ले आए पुलिसकर्मी
सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ितों को थाने लाकर युवती का मेडिकल करवाया। युवती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन
एसपी रूपेश द्विवेदी के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए बेरछा के जंगलों में करीब 12 किलोमीटर तक देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब आसपास के संदिग्धों और आदतन अपराधियों से पूछताछ कर रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्राइम न्यूज: लव जिहाद: हिन्दू बनकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया रेप
मध्यप्रदेश न्यूज: ब्यूटी पार्लर की आड़ में युवती से दुष्कर्म, पत्नी करती थी पहरेदारी, पति करता था दरिंदगी
एमपी न्यूज: लापता MBA छात्रा का नग्न अवस्था में मिला शव, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
बॉयफ्रेंड संग घूमने गई 10वीं की छात्रा से डैम में गैंगरेप, वीडियो बनाकर 5 घंटे तक किया ब्लैकमेल