नवरात्रि पर थी शराब परोसने की तैयारी, आपत्ति के बाद रद्द हुआ कार्यक्रम

The Sootr | Oct 08, 2024, 10:17 IST
नवरात्रि
इंदौर में होटल ग्रैंड शेरेटन में 'डांडिया सोरी' कार्यक्रम आपत्ति के चलते रद्द हो गया। आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद इस आयोजन के प्रमुख स्पॉन्सर थे, जो हाल ही में हुरून रिच लिस्ट में शामिल हुए हैं।

इंदौर में नवरात्रि की नवमी को होटल ग्रैंड शेरेटन (Hotel Grand Sheraton) में 'डांडिया सोरी' का आयोजन की तैयारी थी। भारी- भरकम फीस के साथ कार्यक्रम में शराब परोसने की तैयारी भी थी, लेकिन आपत्ति आने के बाद कार्यक्रम ही रद्द करना पड़ गया।



क्या है पूरा मामला

दरअसल होटल ग्रैंड शेरेटन में नवमी पर डांडिया कार्यक्रम की तैयारी थी। कार्यक्रम के आयोजक ललित जोशी और भारती पाठक थे। इसमें 3,500 और 2,500 रुपए की एंट्री फीस रखी गई थी। आयोजन के पोस्टर में शराब सर्व करने की बात का भी उल्लेख था। इस कार्यक्रम के प्रमुख स्पॉन्सर्स में आनंद ज्वेलर्स और ऑडी इंदौर शामिल थे। जानकारी मिलने पर रुद्राक्ष गोलू शुक्ला ने आपत्ति जताई। जिसके बाद आनंद ज्वेलर्स (Anand Jewelers), ऑडी इंदौर (Audi Indore), और आनंत सरिया (Anant Sariya) जैसे स्पॉन्सर्स का नवरात्रि कार्यक्रम रद्द हो गया।



ये खबर भी पढ़िए...डिवाइन ज्वेलर्स के मालिक दिलीप सोनी, पत्नी पूनम, बेटी कंचन सहित पार्टनर गौरी शंकर और राजेश सोनी पर 7.34 करोड़ की बैंक लोन धोखाधड़ी का केस



आनंद ज्वेलर्स था मुख्य आयोजक

इस आयोजन के मुख्य स्पॉन्सर आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद थे, जिनका नाम हुरून रिच लिस्ट में शामिल हुआ है। वह ज्वेलरी मार्केट में बड़ी पकड़ रखते हैं और मार्केटिंग पर जमकर खर्च करते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • नवरात्रि
  • चैत्र नवरात्रि
  • मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • रुद्राक्ष गोलू शुक्ला
  • Rudraksh Golu Shukla
  • नवरात्रि 2024
  • इंदौर आनंद ज्वेलर्स
  • Indore Anand Jewelers