खाद लूटने के मामले के पूर्व विधायक मनोज चावला सहित 5 आरोपी हुए बरी

Ravi Singh | Nov 18, 2024, 23:26 IST
MLA court acquitted 5 accused including former
इंदौर एमपी एमएलए कोर्ट के जज विजय डांगी ने आलोट खाद लूट मामले में सभी पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। यह मामला दो साल से कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को फैसला आया।

आमीन हुसैन, रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की आलोट विधानसभा सीट के पूर्व विधायक मनोज चावला को इंदौर एमपी एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है। आलोट के बहुचर्चित खाद लूट मामले में पूर्व विधायक मनोज को राहत दी गई है। आपको बता दें कि चावला विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे।



दरअसल, आलोट विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने शटर उठाकर खाद की लूट करवाई थी, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में पूर्व विधायक फरार भी हो गए थे। मामले में जमानत मिलने के बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी बीच 2023 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर आलोट विधानसभा से चुनाव लड़ा और हार गए। चुनाव हारने के बाद चावला भाजपा में शामिल हो गए, जिसे सार्वजनिक चर्चा में इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा था।

साल 2022 में लूटा था यूरिया

30 दिन से अधिक जेल में रहे

इस पूरे मामले में डकैती का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक मनोज चावला 30 दिन से अधिक समय तक जेल में रहे। कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन 96 दिन तक जेल में रहे। पूर्व विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन, नाहर सिंह निवासी गरड़ा, बालू सिंह निवासी निपानिया राजगुरु, तंवर सिंह निवासी हनुमंतिया को बरी कर दिया गया।

शिकायतकर्ता ने लगाई फांसी

डकैती मामले में शिकायतकर्ता रहे वेयरहाउस प्रभारी भगत राम जिन्होंने आलोट विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला और उनके साथियों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कराया था। भगत राम ने वेयरहाउस कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी के अनुसार उन्होंने बताया था कि खाद लूट की घटना के बाद से वे तनाव में रह रहे थे।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • रतलाम
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • मनोज चावला
  • इंदौर कोर्ट
  • Manure looted in Ratlam
  • रतलाम में खाद लूट
  • एमपी हिंदी न्यूज