इंदौर निगम फर्जी बिल घोटाले में आरोपी बोले 50 फीसदी भर देते हैं, आधे तो अभय राठौर ने रखे

Sanjay Gupta | May 01, 2025, 14:33 IST
The sootr
इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में अब तक राशि वसूली का कोई ठिकाना नहीं मिला है, लेकिन आरोपियों की जमानत याचिकाएं अदालत में लगने लगी हैं। इस घोटाले में मुख्य आरोपी के तौर पर निगम के इंजीनियर अभय राठौर का नाम बार-बार सामने आ रहा है।

MP News : इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में राशि वसूली के तो ठिकाने नहीं है लेकिन अब आरोपियों की जमानत याचिकाएं लग रही है और एक-एक कर जमानत हो रही है। इस तरह की तीन जमानत याचिकाओं में आरोपियों की ओर से एक बार फिर निगम के इंजीनियर अभय राठौर को मुख्य आरोपी बताया गया।



खबर यह भी : Indore nagar nigam घोटाले की ABCD देखिए सिर्फ The Sootr पर



इनकी लगी जमानत याचिका

यह जमानत याचिकाएं किंग कंस्ट्रक्शन के जाकिर, ग्रीन कंसट्रक्शन के सिद्द्की और सिद्दकी के बेटे साजिद द्वारा लगाई गई थी। इसमें अधिवक्ताओ ने कहा कि जाकिर की कंपनी को 1.46 करोड़ राशि मंजूर की गई थी और इसमें से एक करोड़ 30 लाख रुपए खाते में आई। सिद्दकी के खाते में 1 करोड़ 12 लाख की राशि खाते में आई। साजिद के खाते में कोई राशि नहीं आई उन पर फर्जी बिल, फाइल बनाने का आरोप है, इसमें राहुल वढेरा, रेणु वढेरा भी है।



खबर यह भी : Indore Nagar Nigam ने AQI सुधारने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया



खबर यह भी : Indore Nagar Nigam बिल घोटाले में ED की छापेमारी | आरोपियों के ठिकानों पर मारा छापा



आरोपियों की ओर से कहा गया 50 फीसदी दे देंगे

आरोपियों की ओर से अधिवक्ताओं ने कहा कि यह राशि जो खाते में आई है, इसमें से 50 फीसदी तो मुख्य आरोपी जिसने सब कुछ कराया अभय राठौर वही रख लेता था। इसलिए हमे हमारे खाते में आई 50 फीसदी राशि भरकर जमानत दी जाए। यह भी कहा कि राहुल वढेरा की जमानत दिसंबर में हो चुकी है (25 हजार की गारंटी पर), उनकी पत्नी रेणु की पहले ही हो चुकी वह भी आरोपी रही है। उदय सिंह भदौरिया, अनिल गर्ग, चेतन इनकी भी जमानत हो चुकी है। हमे भी राहत दी जाए।



खबर यह भी : Indore Nagar Nigam Ghotala | डीसीपी पंकज पांडेय से सीधी बातचीत



हाईकोर्ट ने फिर यह दिया आदेश

सभी तर्क सुनने के बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि जाकिर अपने खाते में आई राशि में से 50 फीसदी जो 65.17 लाख होता है और सिद्दकी भी 50 फीसदी राशि जो 56.06 लाख रुपए होते हैं वह भर दें। साथ ही 50-50 हजार का इनसे गारंटी ली जाए। इस आधार पर इनकी याचिकाएं मंजूरी की जाती है।



नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले



Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • जमानत
  • इंजीनियर अभय राठौर
  • नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले
  • फर्जी