इंदौर नगर निगम के MIC मेंबर ने ही अधिकारियों पर लगाए विज्ञापन घोटाले के आरोप

Sanjay Gupta | Mar 30, 2026, 21:03 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर नगर निगम में मेट्रो लाइन के नीचे अवैध विज्ञापन घोटाला सामने आया है। MIC सदस्य राजेंद्र राठौर ने आरोप लगाया कि अधिकारी और विज्ञापन कंपनी मिलकर अवैध होर्डिंग्स लगा रहे हैं। जांच की मांग की गई है।

Indore. इंदौर नगर निगम में विज्ञापन घोटाला नया नहीं है। ठेका लेने वाली एजेंसिया तय समय के बाद भी और तय जगह के अतिरिक्त भी लगातार पोल लगाकर विज्ञापन से कमाई करती आई हैं। इस पर जिम्मेदार अधिकारी लगातार आंखें मूंदे रहे। अब इंदौर में मेट्रो लाइन के नीचे ही विज्ञापन घोटाला हो गया है। यह मुद्दा खुद एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर ने उठाया और इसकी शिकायत निगमायुक्त आईएएस क्षितिज सिंघल से की है। हालांकि मार्केट विभाग जिसके तहत होर्डिंग नीति आती है उसके एमआईसी प्रभारी निरंजन चौहान है।



मेट्रो लाइन के नीचे ही हुआ यह घोटाला

राजेंद्र राठौर ने बताया कि इंदौर में पिलर पर मेट्रो लाइन एयरपोर्ट से खजराना तक गई है। लेकिन यहां विजयनगर, सयाजी से रेडिसन होटल तक जो शहर का सबसे महंगा कमर्शियल स्थान है, यहां पर मेट्रो लाइन के नीचे ही अवैध तौर पर विज्ञापन के लिए होर्डिंग लगा दिए गए हैं। राठौर ने कहा कि मेट्रो लाइन के नीचे मीडियन (डिवाइडर) को मेंटेन करने के लिए मेट्रो कंपनी से निगम को 10 करोड़ मिले हैं। इसी के तहत काम हो रहा है। लेकिन अभी यह पूरा बना भी नहीं है, और यहां पर दीपक एडवरटाइजिंग द्वारा होर्डिंग्स, पोल लगाने शुरू कर दिए हैं।



अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है

राठौर ने कहा कि रातोंरात दीपक एडवरटाइजिंग कंपनी ने अधिकारियों से सांठगांठ कर यह होर्डिंग लगा दिए। जब मैंने पूछा कि यह कैसे हुआ तो मार्केट विभाग निगम के राकेश चौहान ने कहा कि यह पुरानी मंजूरी है, जबकि यह तो डिवाइडर पहली बार बन रहा है तो फिर मंजूरी कैसे हो सकती है। इसके बाद निगमायुक्त से शिकायत की है। यह भ्रष्टाचार का खुला अड्डा खोल रखा है। राठौर ने मांग की है कि इसकी जांच होना चाहिए, जो अधिकारी है और जो एडवरटाइजिंग कंपनी है उन पर एफआईआर होना चाहिए।



हिस्सा लेने चोरों की लड़ाई है-पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमआईसी मेंबर राठौर द्वारा लगाए गए घोटाले के आरोप पर कहा कि साबित होता है कि निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है। यह और कुछ नहीं है यह लूट और चोरी के माल में हिस्सा बांटने की लड़ाई है। यह लोग तो बिना काम के ही 2000 करोड़ का घोटाला करके बैठे हुए हैं। यह सब एमआईसी डाकुओं का समूह है। जब सत्ता बदलेगी तो लूट का माल वसूल किया जाएगा और सबकी जांच होगी।



यह खबरें भी पढ़ें...



इंदौर विकास प्राधिकरण IDA के पास 1000 करोड़ की एफडी, लेकिन विकास योजनाएं ठप



MP बनेगा देश का आयुष हब, भोपाल या इंदौर में खुलेगा पहला आयुष विश्वविद्यालय



इंदौर बीजेपी के नेताओं ने CM के सामने नहीं की अधिकारियों की शिकायत , MOS Tax पर भी चुप्पी



इंदौर की फर्म और रेलवे अफसरों पर केस : नकली पदक मामले में CBI ने दर्ज की FIR



Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • विज्ञापन
  • एमआईसी मेंबर
  • घोटाला
  • आईएएस क्षितिज सिंघल
  • एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर